फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Changes in weather surprises scientists, prediction of rain in coming days.

Weather in UP: लू के दिनों में आंधी-बारिश, मौसम के रोजाना बदलते तेवर से विज्ञानी भी चिंतित

Sat, 27 May 2023 11:25 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 May 2023 11:25 AM IST
सार

मई का महीना तपिश और लू के लिए जाना जाता है पर मौसम के बदले तेवरों ने मौसम विज्ञानियों को भी हैरान कर दिया है। तापमान में कमी आई है। शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Changes in weather surprises scientists, prediction of rain in coming days.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा शुरू हो चुका है, पर आंधी-बारिश के चलते तपने के बजाय यह ठंडा है। मई तपिश और लू के लिए जानी जाती है लेकिन इस साल इस महीने एक भी दिन लू नहीं चली। यह मानसून के रास्ता भटकने के संकेत तो नहीं? मौसम के रोजाना बदलते तेवर को लेकर मौसम विज्ञानी भी चिंतित हैं।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम का ट्रेंड बदलने में कम से कम 30 साल लगते हैं लेकिन अब तो हर दिन इसके तेवर बदल रहे हैं। मई बीतने को है, पर एक भी दिन लू नहीं चली। बीच के कुछ दिनों को छोड़ दें तो पूरा महीना कभी तेज हवा, कभी आंधी तो कभी बारिश के बीच बीता। फेबियन चक्रवात भी मानसून के रास्ता भटकने का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधान परिषद उप चुनाव में होगा गुप्त मतदान, भाजपा ने क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले, भाजपा की सत्ता का अंतिम वर्ष शुरू, जनता ने तैयार कर लिए विदाई गीत


छह दिन में 9.8 डिग्री गिरा पारा
राजधानी लखनऊ में बीते छह दिनों में अधिकतम पारे में 9.8 डिग्री की कमी आई है। 21 मई को यह 43 डिग्री था, जो 25 को 33.4 डिग्री पर आ गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह कहते हैं कि यूपी के दक्षिण भागों को छोड़ दें तो पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू नहीं चली। लखनऊ में भी लू नहीं चली। शुक्रवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट में मानसून सीजन में लखनऊ समेत यूपी में सामान्य से कम बारिश के आसार जताए हैं।

शनिवार को भी बारिश के आसार
शुक्रवार को राजधानी में दिन का तापमान 31.2 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले 33.4 डिग्री था। रात का पारा बृहस्पतिवार के 23.7 के मुकाबले 3.1 डिग्री लुढ़ककर 20.6 डिग्री दर्ज हुआ। शनिवार को भी बारिश के आसार हैं।


अलनीनो के कारण पहले भी कम हुई बरसात
वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ. सीएम नौटियाल के मुताबिक, मौसम विभाग एक जून से पहले मानसून के केरल को छू लेने की बात कर रहा है। उधर, मौसम के पूर्वानुमान पर काम करने वाली निजी संस्था के अनुसार मानसून आने में एक सप्ताह की देरी होगी। तर्क दिया जा रहा है कि हिंद महासागर में फेबियन चक्रवात की मौजूदगी से ऐसा होगा।

यूपी में 20 जून और लखनऊ में 23 जून तक मानसूनी बारिश हो जानी चाहिए। अलनीनो वर्ष की बात करें तो बेहतर होगा कि यह देर से शुरू हो। वर्ष 2009, 2014, 2015 तथा 2018 में इसके कारण देश में कम बारिश हुई थी। अमेरिका की संस्था नोआ के अनुसार 2023 के मध्य के बाद अलनीनो सक्रिय हो जाएगा। लगातार तीन वर्ष ला-नीना वर्ष के बाद अलनीनो आ रहा है।

ठंड और पश्चिमी विक्षोभ का हुआ विस्तार
भूमि और समुद्र में लगातार घटते-बढ़ते तापमान के अध्ययन कार्य से जुड़ीं बीएसआईपी की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. स्वाति त्रिपाठी कहती हैं कि लखनऊ समेत देश के उत्तरी क्षेत्रों में 2022 की तुलना में इस वर्ष अप्रैल तक ठंडक देखी गई। मई में भी अचानक बारिश जारी है, जो सामान्य नहीं है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने इस वर्ष विस्तार लिया है और मई में बिन मौसम बारिश का कारण बना है। इसका प्रभाव मध्य भारत तक देखने को मिलेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में बारिश से राहत मिलती रहेगी। सामान्यतया पश्चिमी विक्षोभ फरवरी तक सक्रिय रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed