{"_id":"64717db75a9c3995b400d0f3","slug":"akhilesh-yadav-says-this-is-the-last-year-of-modi-government-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, भाजपा की सत्ता का अंतिम वर्ष शुरू, जनता ने तैयार कर लिए विदाई गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, भाजपा की सत्ता का अंतिम वर्ष शुरू, जनता ने तैयार कर लिए विदाई गीत
Sat, 27 May 2023 09:19 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 May 2023 09:19 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि बीते नौ वर्षों में जनता भाजपा से त्रस्त हो गई है। अब मोदी सरकार के नौ साल पूरे नहीं हुए हैं बल्कि यह सरकार का अंतिम वर्ष है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार दसवें वर्ष में नहीं, अपनी सत्ता के अंतिम वर्ष में प्रवेश कर गई है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि यह भाजपा सरकार से त्रस्त जनता के लिए हर्ष का विषय है।
विज्ञापन
जनता ने भाजपा के लिए विदाई गीत तैयार कर लिए हैं। उन्होंने खेलो इंडिया गेम्स को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा, भाजपा सरकार ने खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सेंगोल पर नई सियासी बहस: अखिलेश यादव की तीखी टिप्पणी, कहा- भाजपा ने मान लिया अब सत्ता सौंपने का समय आ गया है
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डिजिटल लेनदेन में यूपी पहले स्थान पर, इससे पहले पश्चिम बंगाल और तेलंगाना थे नंबर वन
प्रदेश में एक भी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम नहीं बनाया। अब सामने लोकसभा चुनाव देखकर खेलो इंडिया का छलावा किया जा रहा है।
उन्होंने अपने शासनकाल में इकाना स्टेडियम की स्थापना सहित खेलों के प्रोत्साहन के लिए किए गए अन्य प्रयासों का भी उल्लेख किया।