{"_id":"62b70428a6946d11a75c9ba0","slug":"changes-in-weather-is-possible-from-27-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: मानसून के बढ़ते इंतजार के बीच तीखे हो रहे गर्मी के तेवर, 27 जून से बदल सकता है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: मानसून के बढ़ते इंतजार के बीच तीखे हो रहे गर्मी के तेवर, 27 जून से बदल सकता है मौसम
Sat, 25 Jun 2022 06:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Jun 2022 06:18 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून से मानसून आने के आसार बन रहे हैं। इस बीच गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
weather
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एक तरफ मानसून का इंतजार बढ़ता जा रहा है, वहीं गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने 27 से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम पारा फिर 40 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि रात के पारे में भी बढ़ोतरी रही और यह 28.7 डिग्री दर्ज हुआ।
बीते कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव की बात करें तो 17 जून को तापमान 40.1 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद यह लगातार 37-38 डिग्री के बीच बना रहा। सात दिन बाद पारा फिर 40 डिग्री पहुंचा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, 27-28 जून तक मानसून आने के आसार बन रहे हैं। हालांकि, प्रदेश में कहीं-कहीं तो पानी बरस रहा है।
विज्ञापन