फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   changes in uttar pradesh BJP

शाह बने अध्यक्ष, यूपी में लागू होगा 'मोदी एजेंडा'

Wed, 09 Jul 2014 09:33 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Jul 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
changes in uttar pradesh BJP

अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी मोदी एजेंडा लागू होने का रास्ता साफ हो गया है, जिसके तहत प्रदेश में बड़े सांगठनिक बदलाव किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


साथ ही यह भी एक सच है कि उत्तर प्रदेश में 2017 में विधानसभा की बाजी जीतने के लिए उन्हें भरोसेमंद साथियों की जरूरत होगी और यह काम यूपी भाजपा की सूरत बदले बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि संगठन में कुछ नए चेहरों को तवज्जो मिल सकती है। साथ ही दिल्ली में यूपी की भागीदारी भी बढ़ सकती है।

हो गई बदलाव की शुरूआत

changes in uttar pradesh BJP

वैसे तो भगवा रणनीतिकारों ने उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री राकेश जैन की जगह सुनील बंसल को महामंत्री संगठन बनाकर बदलाव की शुरुआत पहले ही कर दी थी, पर अमित शाह की जिस तरह की कार्यशैली है, उसके चलते और बदलाव हुए बिना नहीं रहेंगे।

शाह उत्तर प्रदेश में ऐसी टीम चाहेंगे जो उनके मनमुताबिक चले और नतीजे दे सके। साथ ही यूपी प्रभारी के रूप में उनके सामने जो फीडबैक आ चुका है, उसके आधार पर भी वे यूपी में अपने भरोसेमंद साथी चाहेंगे।

वे कभी नहीं चाहेंगे कि प्रभारी के रूप में उनके बार-बार कहने के बावजूद यूपी के जिन नेताओं की निष्क्रियता और हीला-हवाली के चलते सभी बूथों की कमेटियां गठित नहीं हो पाईं, उनके पास कोई पद रहे।

इसलिए प्रदेश को मिलेगी प्रमुखता

changes in uttar pradesh BJP

शाह को राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की कमान मिल जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भी नई भूमिका मिलने की चर्चा शुरू हो गई है।

तर्क दिया जा रहा है कि यूपी में भाजपा की चामत्कारिक जीत में शाह के साथ-साथ वाजपेयी व सुनील बंसल की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

बंसल और शाह को इसका पुरस्कार दिया जा चुका है, वाजपेयी को भी पुरस्कार मिलना स्वाभाविक है। वाजपेयी को यूपी में नई भूमिका दी जाएगी या शाह उन्हें अपने भरोसेमंद साथी के रूप में दिल्ली में अपने साथ रखना चाहेंगे, यह भविष्य के गर्त में है।

हालांकि उन्हें नई भूमिका मिलने की बात सभी मान रहे हैं। चूंकि अब भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश से नहीं है, इस नाते भी यहां के लोगों को राष्ट्रीय टीम में ज्यादा भागीदारी मिल सकती है।

विज्ञापन

बदला सत्ता का केंद्र

changes in uttar pradesh BJP

अभी तक राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उत्तर प्रदेश के कई फैसलों में उनका विशेषाधिकार निर्णायक भूमिका निभाता था। इस कारण कई लोग संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका हासिल करने में कामयाब हो जाते थे।

वहीं, उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष न होने की स्थिति में भी यूपी के बड़े नेता इसलिए अपने फैसले लागू करा लेते थे क्योंकि दूसरे प्रांतों से आने वाले राष्ट्रीय अध्यक्षों के पास यहां के बारे में फीडबैक जुटाने को कोई दूसरा उपाय नहीं रहता था। अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

प्रभारी के रूप में शाह का नेटवर्क भी है और उनके भरोसे के लोग भी। इसलिए अमित शाह को यूपी के बारे में फैसला लेने के लिए किसी की जरूरत नहीं होगी।

चूंकि मोदी व शाह दोनों संघ के एजेंडे का हिस्सा हैं, इसलिए साफ है कि भाजपा के प्रदेश से जुड़े फैसलों में उत्तर प्रदेश संघ से जुड़े प्रमुख लोगों की राय की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed