फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   changes in units of samajwadi party.

निकाय चुनाव में हार पर गिरी गाज, सपा ने मेरठ-अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष बदले

Wed, 07 Feb 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
changes in units of samajwadi party.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी ने संगठन का पुनर्गठन प्रारंभ कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को तीन प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बदल दिए। एक प्रकोष्ठ में नई तैनाती की गई है। निकाय चुनाव में खराब प्रदर्शन के चलते  मेरठ व अलीगढ़ महानगर के संगठन पर गाज गिरी है। दोनों जगह नए अध्यक्ष बनाए गए हैं।

विज्ञापन


समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष फिदा हुसैन अंसारी को हटाकर उनकी जगह पूर्व मंत्री पीलीभीत निवासी रियाज अहमद को प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है। रियाज पीलीभीत से पिछला चुनाव हार गए थे। वह पांच बार विधायक रहे हैं।
विज्ञापन


समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिद्वार सिंह की जगह इलाहाबाद के डॉ. मान सिंह यादव को नियुक्त किया गया है। इसी तरह समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में जैदपुर (गाजीपुर) के विधायक सुभाष पासी के स्थान पर सर्वेश अंबेडकर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के रिक्त पद पर इटावा के दयाराम प्रजापति को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिल मेरठ, जावेद अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष
नरेश उत्तम पटेल ने अलीगढ़ एवं मेरठ महानगर संगठन का पुनर्गठन कर दिया गया हैं। अलीगढ़ में जावेद और मेरठ में आदिल चौधरी महानगर अध्यक्ष होंगे। आदिल पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों महानगरों में नगरीय निकाय चुनावों में सपा के खराब प्रदर्शन की गाज संगठन पर गिरी है। दोनों ही ही स्थानों पर मेयर पद पर सपा तीसरे नंबर पर रही है। मेरठ व अलीगढ़ में बसपा के मेयर विजयी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed