फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Changes in the counselling process for admission in polytechnic institutions of uttar pradesh

यूपीः पॉलीटेक्निक में दाखिले की प्रक्रिया खुद के जिले में पूरी कर सकेंगे छात्र

Thu, 25 Jun 2020 11:28 AM IST
ishwar ashish अभिषेक सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक सिंह, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Jun 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Changes in the counselling process for admission in polytechnic institutions of uttar pradesh
- फोटो : amar ujala

प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं। दाखिले लेने वाले छात्रों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अब आवंटित कॉलेज में जाना नहीं पड़ेगा। वह अपने जिले के राजकीय संस्थान में दस्तावेज सत्यापन करा सकेंगे। इसके लिए वहां हेल्प सेंटर बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के मद्देनजर काउंसलिंग के दौरान पहली बार यह सुविधा दी जा रही है। इससे छात्रों को दूसरे जिले में भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं, छात्रों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 8 जुलाई को अपलोड किए जाएंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि पहले काउंसलिंग के दौरान प्रथम आवंटन के बाद छात्रों को आवंटित संस्थान में दस्तावेज के साथ उपस्थित होना होता था।
विज्ञापन


दस्तावेज सत्यापन और सीटों को फ्रीज व फ्लोट कराने का कार्य संस्थान के कर्मचारी करते थे। छात्रों को आवंटित संस्थान में उसकी फीस जमा करनी होती थी। मगर इस बार इसमें बदलाव किया जा रहा है। अगर छात्र आवंटित सीट को बदलाना भी चाहते हैं तो उसे संस्थान में जाने आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र सिक्योरिटी शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकेगा और इंटरनेट के जरिये सीट बदल सकेगा। अगर वह आवंटित सीट पर प्रवेश लेना चाहता है तो उसे आवंटित संस्थान में जाने के बजाय उसके जिले में बने हेल्प सेंटर में जाकर दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

प्रवेश परीक्षा के लिए तय किए गए केंद्र      

प्रवेश परीक्षा इस बार ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी होगी। ऑफलाइन परीक्षा 19 जुलाई को सुबह की पाली में 505 और सायं की पाली में 195 केंद्रों पर होगी। इसी तरह 25 जुलाई को ऑनलाइन परीक्षा सुबह की पाली में 110 और सांय की पाली में 110 केंद्रों पर होगी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों और कंप्यूटर सेंटरों को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। परीक्षा से पहले सभी स्टाफ और छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed