फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Changes in the committee investigating the conversion attempt

Lucknow News: धर्मांतरण के प्रयास की जांच कर रही कमेटी में बदलाव

Tue, 30 Dec 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Changes in the committee investigating the conversion attempt
लखनऊ। विभिन्न संगठनों की आपत्ति के बाद किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में धर्मांतरण के प्रयास के मामले में गठित जांच समिति में बदलाव कर दिया गया है। इसमें अब एक महिला डॉक्टर और सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी को भी शामिल किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के साथ हुई बैठक के बाद विवि प्रशासन ने इसका आदेश जारी किया।
विज्ञापन


केजीएमयू में रेजिडेंट महिला डॉक्टर ने साथी रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक पर यौन शोषण करने और धर्मांतरण के प्रयास का आरोप लगाया है। प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल के साथ सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भावेश कुमार को शामिल कर लिया है। आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर को निलंबित किया जा चुका है। उस पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रवक्ता के मुताबिक केजीएमयू प्रशासन की ओर से जांच समिति की सोमवार को बैठक भी हुई। कमेटी ने विश्व हिंदू परिषद के उस आरोप को गलत पाया, जिसमें आउटसोर्सिंग कर्मियों में ज्यादातर अल्पसंख्यक वर्ग के होने की बात कही गई है। जांच में पता चला कि आउटसोर्सिंग पर तैनात 3995 कर्मियों में से 289 ही इस वर्ग के हैं। पैथोलॉजी विभाग में संविदा पर तैनात कुल 51 शिक्षकों में से दो ही अल्पसंख्यक वर्ग के हैं। पीपीपी मॉडल पर काम कर रही एजेंसी के 174 कर्मियों में से महज 25 ही अल्पसंख्यक वर्ग के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बयान जारी करने लिए भी बनाई समिति

केजीएमयू प्रशासन ने धर्मांतरण संबंधी मामले पर बयान जारी करने के लिए भी तीन सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें पैरामेडिकल संकाय के डीन प्रो. केके सिंह, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल और प्रॉक्टर प्रो. आरएएस कुशवाहा शामिल हैं। इनके अलावा किसी भी शिक्षक को इस मामले पर बयान देने से मना किया गया है।




ईमेल पर करें धर्मांतरण संबंधी मामलों की शिकायत

केजीएमयू प्रशासन ने परिसर में धर्मांतरण संबंधी किसी भी मामले की शिकायत के लिए ईमेल जारी किया है। factfindingcommittee@kgmcindia.edu पर कोई भी सीधे समिति के पास अपनी बात पहुंचा सकता है। इस पर परिसर के साथ आम जनता भी धर्मांतरण संबंधी मामलों की सूचना दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed