फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Change pads every 4-6 hours to avoid infection

Lucknow News: संक्रमण से बचने के लिए हर 4-6 घंटे में बदलें पैड

Fri, 13 Mar 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Change pads every 4-6 hours to avoid infection
छात्राओं और महिलाओं के साथ डफरिन की मुख्य अधीक्षक ज्योति मेहरोत्रा और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्
लखनऊ। मासिक धर्म को लेकर शर्म या संकोच नहीं करनी चाहिए। इस पर खुलकर बात करनी चाहिए। इससे जुड़ी भ्रांतियों को तोड़ना और स्वच्छता अपनाना ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। संक्रमण से बचने के लिए हर 4-6 घंटे में पैड बदलें। ये बातें वीरांगना अवंती बाई महिला अस्पताल (डफरिन) की मुख्य अधीक्षक ज्योति मेहरोत्रा और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता सक्सेना ने कहीं। मौका था अमर उजाला अपराजिता के तहत जागरूकता कार्यक्रम का।
विज्ञापन

लाजपतनगर प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को केदारेश्वर सेवा फाउंडेशन से सहयोग से आयोजन हुआ। विशेषज्ञों ने छात्राओं को शारीरिक बदलावों को सहजता से स्वीकार करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कई छात्राओं ने मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं साझा कीं और उनका हल जाना। छात्राओं व महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। केदारेश्वर सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष खुशबू केसरवानी, महिला प्रकोष्ठ संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, प्रधानाचार्य नसरीन फातिमा व 100 से अधिक महिलाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने दिए जीवन रक्षक सुझाव
- स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता के साथ आयरन युक्त आहार जरूरी।

- गंदे कपड़ों के इस्तेमाल से बचें। हमेशा साफ सूती कपड़े या सैनिटरी पैड का ही इस्तेमाल करें।
- मासिक धर्म में आयरन युक्त भोजन जैसे- पालक, गुड़, चना और फल जरूर लें।

- जननांगों की सफाई के लिए केवल गुनगुने पानी का उपयोग करें। तेज खुशबू वाले साबुन या केमिकल उत्पादों से बचें।
- पर्याप्त पानी पिएं ताकि शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकल सकें और ब्लोटिंग (पेट फूलना) कम हो।

- हल्का व्यायाम करें और टहलें। इससे पीरियड्स का दर्द कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed