फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Change in trust made for mosque construction, people do not believe in trust: Iqbal Ansari

इकबाल अंसारी बोले, मस्जिद निर्माण के लिए बने ट्रस्ट में हो बदलाव, ट्रस्ट पर विश्वास नहीं करते हैं लोग

Fri, 09 Apr 2021 04:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Apr 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
Change in trust made for mosque construction, people do not believe in trust: Iqbal Ansari
iqbal ansari - फोटो : अमर उजाला

मस्जिद निर्माण के लिए धन एकत्रित न होने पर बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष पर बड़ा आरोप लगाया है। उनके मुताबिक ट्रस्ट का गठन निजी ट्रस्ट है। जिसके कारण लोग उन पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण के साथ मस्जिद निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है, लेकिन मस्जिद निर्माण के लिए गठित किए गए इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट अभी तक 20 लाख रुपये ही जुटा पाई है। जिसको लेकर इकबाल अंसारी ने ट्रस्ट पर बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञापन


9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट में फैसले के बाद अयोध्या के धनीपुर में मस्जिद के लिए 5 एकड़ भूमि सुन्नी वक्फ बोर्ड आवंटित किया गया और वक्फ बोर्ड के द्वारा फरवरी 2020 में इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया गया। सामाजिक सहयोग से मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट के नाम बैंक में खाता खुलवाया गया। वहीं ट्रस्ट के गठन के बाद 16 माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक मस्जिद निर्माण के लिए 20 लाख रुपये एकत्रित हो सका है।
विज्ञापन


इकबाल अंसारी ने बताया कि अयोध्या धर्म की नगरी है जहां हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म के लोग रहते हैं । आज अयोध्या में मंदिर का निर्माण हो रहा है । पूरी दुनिया में लोग राम का नाम लेते हैं चाहे वह मुस्लिम देश हो या हिंदू देश । लेकिन सवाल अयोध्या का है जहां मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ की भूमि दी गई है। इसके ट्रस्ट के लोग बता रहे हैं कि अभी तक 20 लाख रुपये ही आए हैं जबकि राम मंदिर में करोड़ों रुपये आ चुके हैं। यह सब भगवान राम की देन है उन्हें मानने वाले पूरी दुनिया में लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मस्जिद के लिए जुफर फारूकी द्वारा बनाया ट्रस्ट उनका निजी ट्रस्ट है और ट्रस्ट के लोग यदि सामाजिक होते तो मस्जिद निर्माण के लिए भी बहुत से पैसा आता, लेकिन लोग सामाजिक नहीं है लोग इन्हें जानते नहीं। इसके ऊपर विश्वास नहीं करते है। इसलिए अभी तक 20 लाख रुपये ही जुटा पाए हैं ।हम चाहते हैं कि ट्रस्ट में फेरबदल किया जाए जब तक ट्रस्टी नहीं बदले जाएंगे तब तक लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed