फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   change groom in marriage in rae bareli

अजीब शादियां: कहीं दूल्हा बदला तो कहीं लड़की का भाई पिटा

Wed, 29 Apr 2015 01:09 PM IST
Updated Wed, 29 Apr 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
change groom in marriage in rae bareli

नसीराबाद थानाक्षेत्र में सोमवार रात बारातियों ने दुल्हन के भाई की पिटाई कर दी। इससे खफा होकर लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। मामला बढ़ने पर बड़े-बुजुर्गों ने बीचबचाव कराया। लोगों ने दुल्हन को शादी के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। अंत में बारात बिना दुल्हन लिए ही बैरंग लौट गई।

विज्ञापन


डीघा गांव के रहने वाली रमेश की शादी पूरे शिव गुलाम मजरे बिरनावां गांव के पप्पू की बहन के साथ तय हुई थी। सोमवार को दूल्हा बनकर रमेश बारातियों के साथ पप्पू के गांव पहुंचा। यहां जनवासे में बारातियों का भरपूर स्वागत किया गया। अगवानी के बाद द्वारचार तक सब कुछ ठीक रहा। देर रात वर और वधू मंडप के नीचे फेरे ले रहे थे। वहां घराती और बाराती दोनों बैठे थे।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने घरातियों को यह बता दिया कि चढ़ावे में लाए गए जेवर नकली है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इस पर बारातियों ने लड़की के भाई पप्पू की पिटाई कर दी। यह देख दुल्हन भड़क गई। उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने कहा कि जिस लड़के के बारातियों ने मेरे भाई को मारापीटा मैं उससे शादी नहीं करूंगी। यह कहकर बारातियों को मंडप से भगाने लगी। वहां मौजूद बुजुर्ग और संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप करके विवाद को शांत कराया। बाद में वर और वधू पक्ष के लोगों ने एक साथ बैठ कर समझौता कर लिया।

एक दूसरे का लेन-देन वापस किया और बारात बिना दुल्हन लिए लौट गई। ग्राम प्रधान अखिलेश मिश्र का कहना है कि शादी के दौरान विवाद की जानकारी है। भाई की पिटाई से नाखुश दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर बारात लौट गई।

और यहां बदल गया दूल्हा

change groom in marriage in rae bareli

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बहेरवा गांव में सोमवार रात आई बारात में उस समय अफरातफरी मच गई, जब लड़की पक्ष ने दूल्हा बदल जाने का आरोप लगा दिया। यही नहीं कुछ बारातियों की पिटाई भी कर दी। हालांकि बाद में मामले में सुलह समझौता हो गया और दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए।

बहेरवा गांव की एक युवती की शादी कानपुर में रामादेवी चौराहा निवासी युवक से तय हुई थी। सोमवार शाम बारात आई। द्वार पूजा के लिए बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची तो दूल्हा देखकर सभी के होश उड़ गए।

लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि जिस लड़के को दिखाकर शादी तय की गई थी वह यह दूल्हा नहीं है। इसी बात को लेकर बात बिगड़ गई और मारपीट शुरू हो गई। कुछ बारातियों की पिटाई कर दी गई।

सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि दूल्हा पक्ष ने दुल्हन ठीक न होने का आरोप लगाया था। इस पर दुल्हन पक्ष ने दूल्हा बदल जाने का आरोप लगाया था। सुबह दोनों मामलों में पंचायत के माध्यम से समझौता करा दिया गया। दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिए और बारात विदा हो गई।

सलोन में एक शादी समारोह में भोजन के दौरान एक बाराती की घरातियों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराया है। ऊंचाहार के हमीरपुर बड़ा गांव से सलोन के सूची गांव बारात आई थी। हमीरपुर बड़ा गांव निवासी सूरज भी बारात में आया था।

भोजन के समय सूरज ने खाना परोस रहे घरातियों से मेज साफ करने को कहा। इससे नाराज होकर लड़की पक्ष के राममिलन, दिलीप कुमार, राजेंद्र, वीरेंद्र ने उसकी पिटाई कर दी। कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सूरज की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed