फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chandrayaan-3 landing: CM Yogi Adityanath congratulated the country

चंद्रयान -3 लैंडिंग : राज्यपाल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी देश को बधाई, कहा हमने एक असंभव कार्य कर दिखाया

Wed, 23 Aug 2023 08:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Aug 2023 08:43 PM IST
सार

लैंडिंग के समय सीएम योगी खड़े होकर टकटकी लगाकर लाइव देखते रहे। उधर पीएम मोदी ने भी इसरो के वैज्ञानिकों के साथ देश वासियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
Chandrayaan-3 landing: CM Yogi Adityanath congratulated the country
मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चांद पर भारत के अंतरिक्ष यान विक्रम की सफल लैंडिंग के लिए देशवासियों और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह सभी देशवासियों के लिए अपार प्रसन्नता का अवसर है। हमारे वैज्ञानिकों की यह सफलता विश्व में अद्वितीय है। भारत विश्व में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपने अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग वाला प्रथम देश बन गया है। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी प्रदेशवासियों व वैज्ञानिकों को बधाई दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'चंद्रयान-3 की सफलता को भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के स्वर्णिम युग का आरंभ कहा है। बुधवार को मिशन की सफलता के बाद अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजनरी नेतृत्व में 'वसुधैव कुटुम्बकम' के भाव के साथ अर्जित इस उपलब्धि के लिए इसरो की टीम का हार्दिक अभिनंदन है। मुख्यमंत्री योगी भी चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के साक्षी बने। सीएम ने अपने आवास पर भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सीधा प्रसारण देखा। चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद उन्होंने सभी को बधाई दी और इस उपलब्धि को नए भारत के सामर्थ्य और शक्ति का जोरदार प्रदर्शन करार दिया। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर 'नए आत्मनिर्भर भारत' के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान 'चंद्रयान-3' की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व है। चंद्रयान-3 की सफलता के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मिशन से वैज्ञानिकों को अनुसंधान में काफी मदद मिलेगी और यह ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। यह 'नए आत्मनिर्भर भारत' के अथाह सामर्थ्य का प्रतिबिंब है। भारत की यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और 'नए आत्मनिर्भर भारत' की सामर्थ्य को समर्पित है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी चंद्रयान की सफल लैंडिंग का वीडियो शेयर करते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साकार होने की बात कही। उल्लेखनीय है की भारत दुनिया का इकलौता देश है जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वैज्ञानिकों ने असंभव को संभव करके दिखाया
अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिको ने वह कर दिखाया जो अबतक किसी ने नहीं किया था। भारत के वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव मे, जो दुनिया के लिए असंभव था, उस पर उतरकर एक असंभव कार्य करके दिखाया है। सीएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से भी इसरो और समस्त देशवासियों को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान-3। जय हिंद!' उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, 'यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और 'नए आत्मनिर्भर भारत' के सामर्थ्य को समर्पित है। अभिनंदन! जय हिंद!'


यूपी पुलिस ने चंद्रयान को दिया ''ग्रीन सिग्नल''
मिशन चंद्रयान की सफलता पर यूपी पुलिस ने एक्स पर क्रिएटिव के जरिए देश के गौरवान्वित करने वाले क्षणों को यादगार बना दिया। अपने क्रिएटिव के जरिए चंद्रयान के लैंडर को चांद पर उतरने का ग्रीन सिग्नल देते हुए यातायात नियमों की महत्ता बताई। प्रदेश पुलिस ने इस उपलब्धि के लिए इसरो का बधाई भी दी। 

वहीं चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर एक्स पर एक और क्रिएटिव के जरिए यूपी पुलिस ने इमरजेंसी सेवा यूपी 112 का जिक्र करते हुए लिखा कि ''किसी भी वक्त-कहीं भी, इमरजेंसी होने पर फोन उठाएं और 112 मिलाएं''। बता दें कि यूपी पुलिस की सोशल मीडिया सेल तमाम अवसरों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने लुभावने क्रिएटिव के जरिए पुलिस सेवाओं को आम जनता से जोड़ने को प्रयासरत रहती है।

दो करोड़ से अधिक छात्रों ने देखा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का एक तरफ जहां पूरा देश-प्रदेश गवाह बना वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में इसे लेकर बुधवार को काफी उत्साह देखा गया और लगभग दो करोड़ से अधिक बच्चों ने इस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण देखा।

शासन ने इस खास दिन के लिए पहली बार शाम को विद्यालय खोले और स्कूलों में विशेष सभा का आयोजन किया गया। स्कूलों में चंद्रयान-3 के सीधा प्रसारण के लिए प्रोजेक्टर, टीवी की व्यवस्था की गई वहीं स्मार्ट क्लास व लैपटॉप पर भी इसे बच्चों को दिखाने की व्यवस्था की गई थी। इसे लेकर बच्चों और शिक्षकों में भी काफी उत्साह दिखा। आज बच्चों को सुबह क्लास में चंद्रयान और आने वाले दिनों में इससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया।

वहीं शाम को इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनते हुए उन्होंने इसकी खुशियां मनाई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया गया। इससे भविष्य के वैज्ञानिकों न सिर्फ मिशन से जुड़ी बारीक जानकारी मिली बल्कि वह आगे इससे जुड़ने व विज्ञान के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने इस विशेष आयोजन के लिए शाम को भी विद्यालय खोलने के लिए शिक्षकों का भी आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed