फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chandrashekhar press conference in lucknow.

कांग्रेस अगर दलितों का सम्मान करती है तो 2019 में मायावती को नेतृत्व का मौका दे: चंद्रशेखर

Mon, 26 Nov 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Nov 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
chandrashekhar press conference in lucknow.
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर - फोटो : amar ujala

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस दलितों का सम्मान करती है तो 2019 में गठबंधन का नेतृत्व बसपा सुप्रीमो मायावती को सौंपे। भीम आर्मी उनका समर्थन करती है। साथ ही उन्होंने मायावती से किसी भी तरह की शिकायत होने से इंकार किया है।

विज्ञापन


चंद्रशेखर ने कहा वह बहुजन मूवमेंट से जुड़े हुए हैं। राजनीति चले न चले, सरकार बने न बने वह मूवमेंट नहीं रुकने देंगे। देश संविधान से चलता है जो भी संविधान के खिलाफ है वह उसके खिलाफ खड़े होंगे। संविधान का हनन होगा तो हम आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन




आगामी लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा के संभावित गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होगा तो भाजपा को हराने में कामयाबी मिलेगी। वहीं, शिवपाल सिंह यादव के अलग पार्टी बनाने पर उन्होंने कहा कि मेरी उनके साथ कभी मुलाकात हुई और न ही संबंध हैं। इसलिए उनका समर्थक करने का सवाल ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर पर कही ये बात

चंद्रशेखर ने राममंदिर मुद्दे पर कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं। कोर्ट जो फैसला दे उसे मानना चाहिए। कोर्ट से बड़ा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां मंदिर बनाने की बात की जा रही है वहां पहले बौद्घ विहार था। इसलिए मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि अगर नाम ही बदलना है तो अयोध्या का नाम बदलकर साकेत कर देना चाहिए।

चंद्रशेखर ने मायावती के आरोप कि कुछ लोग बहुजन मूवमेंट को कमजोर कर रहे हैं पर कहा कि हर किसी की अपनी राय होती है। मैं मूवमेंट को कमजोर नहीं कर रहा बल्कि बहुजनों के पक्ष में आवाज उठा रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed