फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chandra Grahan 2019 me kya dan kare lunar eclipse super blood moon timing

साल का पहला चंद्रग्रहण आज, इन चीजों को दान करने से सारे कष्ट हो जाएंगे दूर

Mon, 21 Jan 2019 10:35 AM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: kapil kumar Updated Mon, 21 Jan 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2019 me kya dan kare lunar eclipse super blood moon timing
चंद्रग्रहण 2019
आज साल का पहला चंद्रग्रहण है। ज्योतिषियों के अनुसार इसका असर सभी जातकों पर राशि अनुसार अलग-अलग पड़ेगा। वैज्ञानिक इसे सुपर ब्लड वूल्फ मून का नाम दे रहे हैं। ग्रहण के बाद दान का बहुत महत्व है। मान्यता है कि ग्रहण के बाद दान करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे में जानते हैं ग्रहण के प्रकोप को कम करने के लिए किन चीजों का दान करना चाहिए...
विज्ञापन


अगर आप काफी समय से संपत्ति संबंधित विवाद में उलझे हुए हैं तो ग्रहण के बाद सबसे पहले स्नान करें और फिर तिल से बनी मिठाईयों का दान करें। इसके लिए आप तिल के लड्डू, तिल गुड़ बर्फी, तिल आटा बर्फी या तिल और मूंगफली की बर्फी का दान कर सकते हैं।
विज्ञापन


लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से घिरे हैं तो ग्रहण के पश्चात स्नान करें। स्नान के बाद रस वाले मीठे का दान करना चाहिए। आप चाहे तो रसगुल्ले या अंगूरी पेठा का दान कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर घर में हमेशा कोई न कोई बीमार रहता है या घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है तो इसके लिए ग्रहण के बाद एक घी से भरे कटोरे में एक चांदी का टुकड़ा डालकर उसमें आपनी छाया देखकर दान कर दें। 

चंद्र ग्रहण से अगली सुबह हर किसी को चीटिंयों और मछलियों को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 

करें ये काम, परेशानियां होंगी दूर

Chandra Grahan 2019 me kya dan kare lunar eclipse super blood moon timing
फाइल फोटो
मंत्र का जाप करें
मंत्रों का जाप करने के लिए ग्रहण काल सबसे अच्छा मुहूर्त माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण काल के समय मंत्रों का जाप करना उत्तम होता है। इस दौरान आप गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से सभी राशि के लोगों के दोष दूर होते हैं। आप इस दौरान हनुमान चालीसा और हनुमान जी के मंत्रोच्चारण भी कर सकते हैं। ऐसा करने से भी विशेष लाभ मिलता है।

योग ध्यान करें
ग्रहण काल के दौरान मेडिटेशन और योग साधना कर सकते हैं। इस समय में जो लोग साधना करते हैं उन्हें विशेष फल प्राप्त होता है।

दान करें

Chandra Grahan 2019 me kya dan kare lunar eclipse super blood moon timing
फाइल फोटो
वैसे तो ग्रहण के वक्त बाहर निकलना मना होता है, लेकिन इस दौरान दान देने का विशेष महत्व है। आप गुरु, ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ग्रहण के वक्त या बाद में दान करने से सारी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। 

पढ़ाई शुरू करने के लिए अच्छा समय
अगर आप अपने बच्चे को पढ़ना, लिखना, चित्रकला, संगीत या कुछ भी शुरू कराना चाहते हैं, तो इसके लिए यह अच्छा समय है। आप इसकी शुरुआत ग्रहण काल में कर सकते हैं।

मौन व्रत करें
ग्रहण काल में बेवजह की वार्तालाप नहीं करनी चाहिए। कोशिश करें इस समय मौन साधना करें। ग्रहण काल के दौरान मौन व्रत करने का विशेष महत्व है।
 

चंद्र ग्रहण कैसे लगता है 

Chandra Grahan 2019 me kya dan kare lunar eclipse super blood moon timing
फाइल फोटो
जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक सीध में आ जाते है तो उस स्थिति में चंद्र ग्रहण लगता है। ज्योतिष के अनुसार चंद्रग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक का समय आरम्भ हो जाता है। ग्रहण भारत में नहीं होगा इसलिए सूतक का असर भारत में नहीं होगा।

ग्रहण की धार्मिक मान्यता 
सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण के बारे में धार्मिक मान्यताएं प्रचलित है जिसके अनुसार जब राहु ग्रह सूर्य या चंद्रमा को ग्रसता है तो उस समय ग्रहण लगता है। कथा अनुसार देवताओं के अमृतपान के समय भेष बदलकर असुर राहु भी अमृतपान करने  बैठ गया था।

सूर्य और चंद्रमा ने राहु का उस समय पहचान लिया था और भगवान विष्णु को यह बात बता दी थी। जिसके बाद भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से राहु का मस्तक धड़ से अलग कर दिया था। जिसका बदला लेने के लिए समय-समय पर राहु सूर्य और चंद्रमा को ग्रसता है जिसे सूर्य ग्रहण या चंद्रग्रहण कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed