फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chandigarh-Howrah summer special train on 25th

Lucknow News: चंडीगढ़-हावड़ा ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 25 को

Tue, 21 Apr 2026 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Howrah summer special train on 25th
लखनऊ। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ से हावड़ा के लिए 25 अप्रैल को स्पेशल ट्रेन एक फेरे में चलाई जाएगी। यह लखनऊ होकर गुजरेगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन 04516 चंडीगढ़-हावड़ा ग्रीष्मकालीन स्पेशल 25 को चंडीगढ़ से रात 11:45 बजे रवाना होकर अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर के रास्ते आलमनगर सुबह 11:20 बजे, उतरेटिया सुबह 11:58 बजे होते हुए सुल्तानपुर, दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेशन, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, बैंडेल होते हुए हावड़ा सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04515 हावड़ा-चंडीगढ़ स्पेशल 27 अप्रैल को हावड़ा से सुबह 8:50 बजे रवाना होकर इन स्टेशनों से होते हुए उतरेटिया सुबह 4:53 बजे, आलमनगर सुबह 5:40 बजे और चंडीगढ़ शाम 7:20 बजे पहुंच जाएगी। ट्रेन में जनरल के चार, स्लीपर के 10 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed