फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Election 2024: Priyanka Gandhi May Contest from Varanasi, Rahul From Amethi And Sonia From Raebareli

लोकसभा 2024: वाराणसी के अलावा इन दो सीटों से लड़ सकती हैं प्रियंका, राहुल और सोनिया को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस!

Tue, 29 Aug 2023 11:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Aug 2023 11:59 AM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी या प्रयागराज व फूलपुर से अथवा अन्य किसी सीट को चुनेंगी, इस पर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी उनके लिए प्रदेश की पांच सीटों पर होमवर्क में जुटी है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Priyanka Gandhi May Contest from Varanasi, Rahul From Amethi And Sonia From Raebareli
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी या प्रयागराज व फूलपुर से अथवा अन्य किसी सीट को चुनेंगी, इस पर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी उनके लिए प्रदेश की पांच सीटों पर होमवर्क में जुटी है। हालांकि प्रदेश नेतृत्व की पहली प्राथमिकता वाराणसी है। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे चुनौती दी जा सके। दूसरी तरफ राहुल गांधी के अमेठी तो सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


अभी तक कांग्रेस के अंदरखाने में यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य की वजह से चुनाव मैदान में नहीं उतरीं तो रायबरेली से प्रियंका गांधी मैदान में आ सकती हैं। इसी तरह अदालत के आदेश के चक्कर में अमेठी से राहुल गांधी के बजाय प्रियंका के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अब राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की तस्वीर साफ हो गई है। उनके अमेठी से चुनाव मैदान में उतरने की प्रबल संभावना है। दूसरी तरफ रायबरेली में सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। स्थानीय कार्यकर्ता बूथवार तैयारी में जुट गए हैं। वे सोनिया गांधी के नाम पर प्रचार भी शुरू कर दिए हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस की परंपरागत सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारने के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि गांधी परिवार के सदस्यों का समाजवादी पार्टी दिल खोलकर समर्थन करेगी।
विज्ञापन


ऐसे में अब निगाहें प्रियंका गांधी पर टिकीं हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व प्रियंका गांधी के लिए प्रदेश की पांच सीटों पर होमवर्क कर रहा है। इसमें वाराणसी को पहले, फूलपुर को दूसरे और प्रयागराज को तीसरे स्थान पर रखा गया है। इन सीटों से कांग्रेस का गहरा नाता रहा है। फूलपुर से खुद प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू तीन बार सांसद रहे हैं। 16 चुनाव में सिर्फ दो बार भाजपा को जीत मिली हैं। सात बार कांग्रेस, छह बार सपा, एक बार बसपा और दो बार जनता दल का कब्जा रहा है। इसी तरफ प्रयागराज में सात बार कांग्रेस सांसद रहे हैं। चार बार भाजपा काबिज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का गढ़ रहा है वाराणसी

वाराणसी भी कांग्रेसियों का गढ़ रहा है। यहां से चुनाव लड़ने पर पूरे देश की निगाहें टिकेंगी। इन तीन सीटों के अलावा दो अन्य सीटें अभी तय नहीं की गई हैं। इस तरह पांच सीटों का पूरा डाटा तैयार कर केंद्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। इसमें जीतने की गुंजाइश अधिक होने की वजह भी बताई जाएगी। इसके लिए पार्टी आंतरिक रूप से संबंधित सीटों का सर्वे भी कराएगी। ताकि सर्वे डाटा के जरिए केंद्रीय मुख्यालय को जीत को लेकर मुतमइन किया जा सके।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कहते हैं कि वह चाहते हैं कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ें। यहां का समीकरण माकूल है। यदि वह यहां से नहीं लड़ती हैं तो अन्य जिस भी सीट पर उनकी इच्छा होगी, वहां से चुनाव लड़ाया जाएगा। संगठन पूरी रणनीति से उन्हें न सिर्फ चुनाव लड़ाएगा बल्कि जीत दर्ज कराएगा। यह लोकसभा चुनाव कई तरह के अहम बदलाव का गवाह बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed