{"_id":"5c70546dbdec224d04454a22","slug":"chance-to-add-name-in-voter-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आप मतदाता नहीं तो ये खबर आपके काम की है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आप मतदाता नहीं तो ये खबर आपके काम की है
Sat, 23 Feb 2019 01:28 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
voter list
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटर लिस्ट संबंधी खामी दुरुस्त कराने को पुनरीक्षित वोटर लिस्टों का निरीक्षण शनिवार से सभी विधानसभा क्षेत्रों के चिह्नित 1451 मतदान केंद्रों के 3561 बूथों पर होगा। लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता व आयु संबंधी गड़बड़ी परखने को वोटर निर्धारित बूथ पर जाकर प्रकाशित सूची में अपना नाम बीएलओ के माध्यम से देख सकेंगे।
निर्वाचन आयोग ने मतदान दिवस पर वोटर लिस्ट में खामी से होने वाली परेशानी से बचाने को दो दिवसीय वोटर वेरिफिकेशन एंड इंफॉरमेशन प्रोग्राम (वीवीआईपी दिवस) आयोजित करने का विशेष निर्देश दिया है।
शनिवार व रविवार के अभियान में हर बूथ व मतदान केंद्रों पर बीएलओ, सुपरवाइजर, एआरओ व आरओ की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को प्रशासन पहले से अवकाश पर रोक लगा चुका है।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता ने बताया कि पुनरीक्षित मतदाता सूची 23 व 24 फरवरी को निर्धारित केंद्रों के बूथों पर मतदाताओं को दिखाई जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले अभियान में पात्रता के बाद भी वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने से चूके लोगों को भी अपना नाम दर्ज कराने का अंतिम मौका मिलेगा।
मताधिकार पाने को रहें सर्तक
ऑफलाइन आवेदन के लिए संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ से संपर्क करें। नाम जुड़वाने को फॉर्म-6, प्रवासी भारतीय फॉर्म-6ए, सूची से नाम हटवाने को फॉर्म-7, प्रकाशित सूची में संशोधन को फॉर्म-8 और एक ही विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के भीतर पते में बदलाव को फॉर्म 8-ए फार्म नि:शुल्क प्राप्त कर इस भरकर बीएलओ को देना होगा। मतदान केंद्र तक जाने में परेशानी होने की स्थिति में आवेदक राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) की वेबसाइट www.nvsp.in पर भी अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकते हैं।