फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir: Champat Rai Tweets About Things Found In Excavation Of Shri Ram Janmabhoomi

Ayodhya: श्रीरामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, सीएम शिवराज बोले- सत्य कहां छिपता है

Wed, 13 Sep 2023 02:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Sep 2023 02:05 PM IST
सार

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जन्मभूमि की खुदाई में प्राप्त अवशेषों की तस्वीर ट्वीट की हैं। ये अवशेष मूर्तियों व स्तंभों के हैं।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Champat Rai Tweets About Things Found In Excavation Of Shri Ram Janmabhoomi
बरामद हुए अवशेष। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि स्थल की खुदाई की जा रही है। खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां प्राप्त हुई हैं। इसकी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि खुदाई में अनेक मूर्तियां और स्तंभ मिले हैं। तस्वीरों में देखने पर ये मूर्तियां और स्तंभ काफी प्राचीन नजर आते हैं।

विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इसके साथ ही जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा की भी तैयारी है। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 2019 में राम मंदिर को लेकर फैसला आने के बाद से राम नगरी लगातार चर्चा में हैं। इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि श्री रामजन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इस मंगल अवसर पर प्राप्त हुए प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले। सत्य कहां छिपता है!
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आजम खां के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, कई जिलों में जौहर ट्रस्ट को लेकर कार्रवाई

ये भी पढ़ें - मदरसों में अब मातृत्व अवकाश देने में नहीं चल पाएगी मनमानी, विनियमावली में होगा संशोधन


अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही करीब 32 हजार करोड़ की विकास योजनाओं पर काम चल रहा है। नगर में एक बड़े एयरपोर्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही यहां बड़ी संख्या में रामभक्तों का आना शुरू हो गया है।

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट समय-समय पर मंदिर निर्माण की तस्वीरें जारी करता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed