फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   challenges in new financial year

आना-जाना खाना-पीना सब होगा महंगा

Thu, 31 Mar 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Mar 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
challenges in new financial year
जेब पर बढ़ेगा बोझ - फोटो : Demo

एक अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत कई चुनौतियां लेकर आ रही हैं। महंगाई की मार झेलने के लिए तैयार रहें। केंद्रीय बजट में लगाए गए विभिन्न टैक्स और शुल्क वृद्धि की वजह से इंश्योरेंस से लेकर कार और रोजमर्रा की विभिन्न चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। कौन से होंगे ये सेक्टर, कहां और कितनी बढ़त होगी। आम नागरिकों पर इनका क्या असर हो सकता है? वित्त विशेषज्ञों के हवाले से अमर उजाला की रिपोर्ट...

विज्ञापन


बढ़ जाएंगे कारों को दाम
बजट में कारों की विभिन्न श्रेणियों पर एक से चार प्रतिशत तक सेस लगाने की घोषणा की गई थी। एक अप्रैल से इसे वसूला जाएगा। हालांकि अधिकतर कार कंपनियां अपने विभिन्न मॉडलों में 4 से 25 हजार रुपये तक की वृद्धि कर चुकी हैं। एक अप्रैल से बाकी कंपनियां भी दाम बढ़ाना शुरू कर देंगी। छोटी कारों पर एक प्रतिशत इंफ्रा सेस लगेगा, तो डीजल कारों में प्रदूषण की रोकथाम के लिए ढाई प्रतिशत सैस लगाया जा रहा है। बड़ी कारों पर यह सेस चार प्रतिशत तक है।
विज्ञापन


सॉफ्ट ड्रिंक 3 से 5 रुपये तक महंगी
सॉफ्ट ड्रिंक्स पर 18 से 21 प्रतिशत ड्यूटी भी एक अप्रैल से लागू होने जा रही है। हालांकि इसके लिए कंपनियों ने अभी घोषणा नहीं की है कि उनके उत्पाद में कितनी बढ़त होगी, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में 300 एमएल की कोल्ड ड्रिंक्स पर 3 से 5 रुपये बढ़ सकते हैं। दूसरी ओर मिनरल वॉटर पर भी इतनी ही वृद्धि हो सकती है। खास बात है कि पार्टी साइज ड्रिंक्स में मात्रा के अनुसार यह वृद्धि होगी जो अधिकतम 20 रुपये तक जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांडेड कपड़े खरीदने पर कटेगी जेब
दो से पांच प्रतिशत तक एक्साइज ड्यूटी भी रेडिमेड कपड़ों पर लगाई जाने वाली है। एक हजार रुपये से अधिक मूल्य के कपड़ों पर यह लागू होगी। आज ब्रांडेड कपड़ों के दाम भी आमतौर पर इतने ही होते हैं, ऐसे में इन कपड़ों के दाम कंपनियों द्वारा 20 से 100 रुपये तक बढ़ाए जा सकते हैं। 

बढ़ेगा बिजली महंगी करने का दबाव
बजट के प्रावधानों के अनुसार कोयल पर एक अप्रैल से एन्वॉयरनमेंट सेस लगेगा। इससे प्रति टन कोयला निकालने पर 400 रुपये सेस लिया जाएगा, जो अभी 200 रुपये है। इसका सबसे बड़ा असर प्रदेश में बिजली उत्पादन के खर्च पर पड़ेगा। खर्च बढ़ने से बिजली महंगी करने का दबाव बढ़ेगा।

वाहनों का इंश्योरेंस 40 फीसदी तक महंगा

challenges in new financial year
इंश्योरेंस सेक्टर पर होगा सबसे ज्यादा असर - फोटो : Demo

सीए शशांक मिश्रा बताते हैं कि इंश्योरेंस सेक्टर पर इस सबसे ज्यादा महंगाई का असर होने जा रहा है। इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डवपलमेंट अथॉरिटी ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में 40 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। 

इसकी वजह से हजार सीसी से कम क्षमता वाली कारों जैसे ऑल्टो और नैनो पर प्रीमियम सर्वाधिक 40 प्रतिशत बढ़ेगा। यानी 1500 रुपये का इंश्योरेंस 2200 रुपये तक का हो जाएगा। 

वहीं हजार सीसी से पंद्रह सौ सीसी तक की कारों पर भी यह 40 प्रतिशत होगा, लेकिन सिडान कारों पर यह वृद्धि 25 प्रतिशत रहेगी। यानी इस सेगमेंट में 5 हजार रुपये के इंश्योरेंस पर सीधे तौर पर साढ़े 12 सौ से दो हजार रुपये की वृद्धि हो जाएगी। 

दोपहिया वाहनों में मोपेड (75 सीसी से कम) पर इंश्योरेंस प्रीमियम 9.6 प्रतिशत, 150 सीसी तक के  दोपहिया वाहनों में 15 प्रतिशत तक और 350 सीसी तक के वाहनों में 25 प्रतिशत बढ़ेगा। 

खास बात है कि 350 सीसी से अधिक क्षमता की बाइक्स पर प्रीमियम में 10 प्रतिशत की कमी की गई है। एक और खास बात है कि इस वर्ष ई-रिक्शा भी इंश्योरेंस की जद में आ जाएंगे। उनके लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम 1200 रुपये तय किया गया है।

एक अप्रैल से 5 से 12 साल के बच्चों का फुल टिकट लगेगा। उन्हें पूरी बर्थ के लिए पूरा टिक ट लेना अनिवार्य कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed