फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   challan of priyanka gandhi vadra for not wearing helmet

प्रियंका गांधी को स्कूटी से ले जा रहे कांग्रेस नेता का 6100 रुपये का कटा चालान

Sun, 29 Dec 2019 06:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Dec 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
challan of priyanka gandhi vadra for not wearing helmet
स्कूटी से यात्रा करतीं प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
प्रियंका गांधी को स्कूटी से ले जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता का लखनऊ पुलिस ने चालान काट दिया है। वह बिना हेलमेट के स्कूटी चला रहे थे। पुलिस ने उनपर 6100 रुपये का जुर्माना लगाया है। शनिवार को प्रियंका गांधी लखनऊ में रिटायर्ड आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंची थीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
 


बता दें कि प्रियंका गांधी शनिवार को दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थीं लेकिन लोहिया पार्क पर पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। जिस पर प्रियंका ने अपनी गाड़ी छोड़ दी और पैदल आगे बढ़ गईं। उनके साथ मौजूद कांग्रेसी भी पीछे-पीछे चल दिए।


करीब 150 मीटर चलते हुए वह हाईकोर्ट के पुल पर पहुंची तो एक कांग्रेस कार्यकर्ता स्कूटी लेकर आ गया। प्रियंका झट से उसकी स्कूटी पर बैठ गईं और आगे चलने को कहा। कार्यकर्ता उन्हें स्कूटी पर बैठाकर फर्राटा भरने लगा। उधर, पुलिस के पसीने छूट गए। एएसपी ट्रैफिक पूर्णेंदु सिंह और एएसपी क्राइम दिनेश पुरी अवाक रह गए।

वायरलेस सेट खड़खड़ाने लगे। मैसेज दिया गया कि प्रियंका गांधी स्कूटी से पॉलीटेक्निक चौराहा की तरफ निकली हैं। अलीगंज सीओ अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव किसी की बाइक लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। गाजीपुर और गुडंबा समेत कई थानों की पुलिस ने भी अपने वाहन दौड़ाए। तब तक प्रियंका गांधी की स्कूटी पॉलीटेक्निक चौराहा पहुंच चुकी थी।

सड़क पर प्रियंका गांधी को स्कूटी से दौड़ते देख चौराहा पर मजमा लग गया। उस वक्त चौराहे पर इक्का-दुक्का पुलिसकर्मी ही मौजूद थे। प्रियंका को देखकर पलभर में ट्रैफिक जाम हो गया। चौराहा पार करते हुए प्रियंका की स्कूटी कलेवा तिराहा से रिंग रोड होते हुए मुंशी पुलिया पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने अपने वाहन प्रियंका की स्कूटी के पीछे लगा दिए।

यहां से प्रियंका खुर्रमनगर वाली सड़क से इंदिरानगर सेक्टर 18 में रिटायर्ड आईपीएस दारापुरी की तरफ मुड़ गईं। लोगों से पूछ-पूछकर प्रियंका गांधी तो दारापुरी के घर पहुंच गईं लेकिन पीछे आ रही पुलिस और उनका एस्कॉर्ट रास्ता भटक गया। प्रियंका के पीछे-पीछे पुलिस की एक टीम दारापुरी के घर आ गई और आला अधिकारियों को सूचना दी। उनके सकुशल होने की जानकारी के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर दारापुरी के घर बिताने के बाद प्रियंका गांधी एक निजी वाहन से लौट गईं।

प्रियंका और स्कूटी चालक ने नहीं पहना था हेलमेट

प्रियंका गांधी और स्कूटी चला रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। न ही स्कूटी चालक हेलमेट लगाए था न प्रियंका गांधी ने हेलमेट पहना था। दोनों को बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन पर सवारी करते देख लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाए। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका गांधी को बिना हेलमेट स्कूटी पर बैठने पर खूब ट्रोल किया गया।

स्कॉर्ट के पीछे लगी रही आधी पुलिस

प्रियंका गांधी जब स्कूटी पर बैठकर फुर्र हो गईं तो उनका एस्कॉर्ट पीछे भागा। हालांकि, एस्कॉर्ट उन्हें पकड़ नहीं सका। उधर, पुलिस की कई टीमें एस्कॉर्ट के वाहनों के पीछे लगी रहीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एस्कॉर्ट के पीछे यह सोचकर लगे थे कि शायद उन्हें प्रियंका गांधी की सही लोकेशन पता होगी। हालांकि, बाद में पता चला कि एस्कॉर्ट खुद ही भटक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed