{"_id":"63f7b305e42fc58837049ef4","slug":"chakballihar-kabir-vaini-link-road-will-be-built-with-seven-lakhs-raebareli-news-c-13-1-100290-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सात लाख से बनेगा चकबल्लीहार-कबीर वैनी संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सात लाख से बनेगा चकबल्लीहार-कबीर वैनी संपर्क मार्ग
Fri, 24 Feb 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। दो ब्लॉकों को जोड़ने वाले चकबल्लीहार-कबीर वैनी संपर्क मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। अब यह मार्ग पक्का बनेगा। सांसद सोनिया गांधी ने अपनी निधि से सात लाख रुपये दिए हैं। ऐसा होने से आने-जाने में लोगों को सहूलियत मिलेगी।
चकबल्लीहार-कबीर वैनी संपर्क मार्ग जगतपुर और राही ब्लॉक क्षेत्र को जोड़ता है। 300 मीटर का यह मार्ग आज तक कच्चा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। खासकर बारिश में कीचड़ से और दिक्कतें होती हैं। अब सांसद सोनिया गांधी ने मार्ग को पक्का कराने के लिए अपनी निधि से सात लाख रुपये का बजट आवंटित किया है।
मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने एसडीएम ऊंचाहार आशीष मिश्रा को पत्र लिखकर स्थलीय जांच करके रिपोर्ट मांगी है। जगन्नाथ सिंह, रावेंद्र बहादुर सिंह, रामसेवक चौधरी, अमर सिंह, मोनू सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि मार्ग पक्का होने से आने-जाने में सहूूलियत होगी। जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने बताया कि इस मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए सांसद सोनिया गांधी को पत्र लिखा गया था।