{"_id":"35fd28749712362eb6dc57d899908edc","slug":"chaiti-mahotsava-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसे लोकगीतों संग भगवद भक्ति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसे लोकगीतों संग भगवद भक्ति के रंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Apr 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐशबाग के रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में शुक्रवार शाम लोकगीतों संग भगवद भक्ति के रंग बरसे।
विज्ञापन
लोकगीतों के बीच यहां कलाकारों ने नाटिका मां का दिल का भी मंचन किया। शुरुआत कामिनी मिश्रा और यामिनी पांडेय ने गणेश वंदना और लोकगीतों पर प्रस्तुति से की।
नगर की बाल कलाकार विभू बाजपेई ने भगवान कृष्ण पर आधारित विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों से रंग जमाया।
भगवान कृष्ण का वर्णन करता कस्तूरी तिलकम.. पर नृत्य के बाद विभू ने कृष्ण कथा को नृत्य में उतारा।
कृष्ण जन्म, कालिया नाग मर्दन, गोवर्धन पर्वत कथा, कृष्ण का मथुरा प्रस्थान करती हम कृष्ण कथा अमृत का रसपान करने आये से तालियां पाई।
नमो भगवते वासुदेवाय नम: पर कृष्ण की विभिन्न स्वरूपों का बखान किया। नृत्य नाटिका देवी वंदना करती जय अंबे जगदंबे माता तेरे दम से है दुनिया..,शिव वंदना मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा शिव के सिवा नहीं कोई दूजा..के बाद कलाकारों ने महिषासुर वध का मंचन किया।
विज्ञापन
इसके बाद यहां कलाकारों ने नाटक ‘मां का दिल’ का मंचन किया। जहां माता पिता के प्रति बच्चों की उदासीनता दिखाते नाटक का मंचन किया। जिसमें बेटा प्रेमिका के कहने पर मां का कलेजा मांग कर ले आता है।
विज्ञापन