नकाबपोश बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर लूटी चेन, बच्चों की ड्रेस लेकर लौट रही थी महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पारा के बुद्धेश्वर चौराहा स्थित मार्केट से बच्चों की ड्रेस लेकर पैदल घर जा रही आरती की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। आदर्श विहार कॉलोनी निवासी आरती बुधवार शाम पांच बजे बच्चों की ड्रेस लेकर बुद्धेश्वर चौराहे स्थित मार्केट से घर आ रही थी।
आरोप है कि बुद्धेश्वर चौराहा स्थित मैरिज लॉन के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रास्ता पूछने लगे। महिला जब तक कुछ बता पाती बाइक में पीछे बैठे नकाबपोश बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मार कर चेन लूट ली और भाग निकले। महिला की चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
इस पर बदमाश दुबग्गा की तरफ भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास दुकानों के बाहर लगे, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठा बदमाश ऑफिस जैसा बैग डाले हुए था। मुंह पर नकाब लगाए था। जबकि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था।
बेटे संग जा रही महिला की चेन लूटी
हसनगंज के निरालानगर आठ नंबर चौराहे के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने बेटे संग जा रही सुधा द्विवेदी की चेन लूट ली। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक हसनगंज धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा के मुताबिक, इंदिरानगर के विनय विहार की सुधा द्विवेदी अपने बेटे संग निरालानगर में रिश्तेदार के घर दीवाली मिलने जा रही थीं।
ऑटो से उतरने के बाद वह आठ नंबर चौराहे पर पैदल ही जा रही थीं। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन खींच ली। सुधा ने शोर मचाया। आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।