फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chain snatching

Lucknow News: ई रिक्शा सवार महिला की टप्पेबाजों ने पार की एक लाख की चेन

Fri, 04 Jul 2025 04:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 04:30 PM IST
विज्ञापन
chain snatching
- मानकनगर में पुलिस चौकी सर्राफा के पास की घटना
विज्ञापन


- पुलिस ने चार महिलाओं पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। मानकनगर में बृहस्पतिवार दोपहर चार टप्पेबाजों ने ई रिक्शा सवार अंबेडकरनगर के जलालपुर निवासी संगीता देवी की एक लाख की चेन पार कर दी। मानकनगर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ चोरी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।




संगीता के मुताबिक कुछ दिन पहले वह ट्रांसपोर्ट नगर निवासी बहन रुपम के घर आई थीं। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे वह बहन के साथ खरीदारी करने निकली थीं। वे ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से ई रिक्शे में सवार होकर आलमनगर की ओर जाने लगीं। तभी रास्ते पुलिस चौकी सर्राफा के सामने तीन महिलाएं ई रिक्शे में पीछे और एक युवक आगे बैठ गया। ई रिक्शा कुछ ही कदम आगे बढ़ा ही था कि फिर एक महिला ई रिक्शे में सवार हो गई। संगीता ने बताया कि कुछ दूर चलने पर चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दी। इससे उन्हें हल्की चोट आ गई और उनका ध्यान चैन से भटक गया। फिर वह और उनकी बहन रास्ते में उतर गई। थोड़ी देर बाद संगीता का ध्यान अपने गले पर पड़ा तो उन्हें चेन गायब मिली। घबराई संगीता ने बाइक सवार की सहायता से उसी ई रिक्शे का सहारा लिया और उसे आलमबाग बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि महिलाएं चंदर नगर पुलिस चौकी के पास उतर गई थीं। चौकी पर उन्हें महिलाओं का पता नहीं चल सका। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष अजीत कुमार के मुताबिक केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed