फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Centralized information center will be opened in KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में खुलेगा केंद्रीकृत सूचना केंद्र, बचेगी दाैड़, एक स्थान पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

Sun, 06 Jul 2025 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Centralized information center will be opened in KGMU
लखनऊ। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में जल्द ही रोगी, तीमारदार, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए केंद्रीकृत सूचना और सुविधा केंद्र खुलेगा। इस सेंटर से सभी को सटीक जानकारी और समस्या का समाधान भी मिलेगा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सुरेश कुमार ने बताया कि कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने सूचना केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है। सूचना केंद्र का मकसद सभी को जल्द और सटीक सूचनाएं उपलब्ध कराना है। रोगी और तीमारदारों को इलाज और चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति कि साथ ही अन्य जानकारी लेनी होती है। इसके लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। केजीएमयू का परिसर काफी बड़ा है। एक भवन से दूसरे तक जाने में ही उनकी हालत खराब हो जाती है। इसे देखते हुए केंद्रीकृत सूचना केंद्र शुरू किया जा रहा है। इस सेंटर में आठ से 10 काउंटर होंगे। इन पर उन्हें रोगी के साथ ही कार्यालय संबंधी जानकारी भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed