{"_id":"69e2a2e5a269d0f1be007c29","slug":"centralized-ac-at-kaiserbagh-bus-stand-is-out-of-order-passengers-sweating-profusely-lucknow-news-c-13-lko1070-1695889-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैसरबाग बस अड्डे का केंद्रीकृत एसी खराब, यात्री पसीने-पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैसरबाग बस अड्डे का केंद्रीकृत एसी खराब, यात्री पसीने-पसीने
विज्ञापन
कैसरबाग बस स्टैंड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। प्रदेश के पहले केंद्रीकृत वातानुकूलित बस अड्डे कैसरबाग में यात्री गर्मी से परेशान हैं। बस अड्डे का केंद्रीकृत एसी काफी समय से खराब पड़ा है। इसे एसी ठीक कराने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।
कैसरबाग बस अड्डे पर यात्री पंखों के भरोसे हैं। पूर्व में एसी ठीक कराने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने 18 लाख रुपये का बजट बनवाया था, मगर कमजोर पैरवी के कारण बजट स्वीकृत नहीं हो सका।
अब यात्रियों की शिकायतों पर क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कैसरबाग को निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा है। एसी ठीक कराने पर करीब पांच लाख रुपये का खर्च आएगा। यह प्रस्ताव रोडवेज प्रबंध निदेशक पीएन सिंह को भेजा जाएगा। ऐसे में एक हफ्ते में एसी ठीक कराने का काम शुरू होने की उम्मीद है।