फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   central school principal sammelan

Lucknow News: कोर्स के साथ ही व्यवहार में भी लाएं व्यावसायिक शिक्षा

Sun, 02 Jun 2024 05:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
central school principal sammelan
लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय संगठन की आयुक्त निधि पांडेय ने सभी प्राचार्यों को उनके विद्यालय में नियमित पढ़ाई के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा को भी व्यवहार में लाने के लिए कहा है। वे शनिवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ संभाग के संभागीय प्राचार्य सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहीं थी।
विज्ञापन


आयुक्त ने कहा कि नई शिक्षा नीति में व्यावसायिक शिक्षा को काफी महत्व दिया गया है। इसलिए जरूरी है कि इसे सिर्फ पाठ्यक्रम तक ही सीमित न रखा जाए। बेहतर यही होगा कि इसे निजी प्रयास के माध्यम से व्यावहारिक भी बनाएं। साथ ही उन्होंने विद्यालय से पास होने वाले विद्यार्थियों का डाटा बैंक तैयार करने को कहा जिससे यह पता चल सकेगा कि उनके यहां के विद्यार्थी कौन सी उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। इससे पूर्व दूसरे दिन का शुभारंभ लखनऊ संभाग के सहायक आयुक्त अनूप अवस्थी ने उद्धाटन किया। इस मौके पर उप आयुक्त (शैक्षणिक और ईडीपी) मनोज कुमार पांडे, सोना सेठ व अर्चना जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




प्राचार्य करें मंथन, क्यों फेल हुए विद्यार्थी

आयुक्त ने समारोह के दौरान शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले विद्यालय के प्राचार्यों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने बाकी विद्यालयों से विद्यार्थियों के फेल होने संबंधी कारणों पर मंथन करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed