फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central govt is trying to defame Congress.

'साजिश के तहत हो रही है कांग्रेस की बदनामी'

Tue, 24 Mar 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Central govt is trying to defame Congress.

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सलाहकार परिषद की बैठक में भी डॉ. मनमोहन सिंह व राहुल गांधी का मुद्दा छाया रहा। बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार एक षड्यंत्र के तहत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को फंसा रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जासूसी कराई जा रही है। अल्पसंख्यक विभाग किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि हमें अल्पसंख्यकों का भरोसा जीतना है और कांग्रेस को मजबूत बनाना है। अल्पसंख्यक विभाग के केंद्रीय चेयरमैन खुर्शीद अहमद सैयद ने वरिष्ठ नेताओं से अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत बनाने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

हाशिमपुरा दंगों के खिलाफ पारित करेंगे प्रस्ताव

Central govt is trying to defame Congress.

बैठक में हाशिमपुरा दंगे के संबंध में हाल ही आए न्यायालय के निर्णय पर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया। इस फैसले के खिलाफ प्रदेश सरकार से उच्च न्यायालय में अपील दायर कर प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए दबाव डाला जाएगा।

विभाग के चेयरमैन सिराज मेहदी ने बताया कि बैठक में चर्चों पर हमले की कड़ी निंदा के साथ ही रायबरेली के बछरावां रेल हादसे में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed