फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central government issued guidelines for cremation

कोरोना से मरने वाले व्यक्ति को गले न लगाएं, केंद्र सरकार ने अंतिम संस्कार के लिए जारी की गाइडलाइन

Sat, 04 Apr 2020 08:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Apr 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
Central government issued guidelines for cremation
corona virus - फोटो : amar ujala
कोरोना से मरीज की मौत के बाद घर वालों संग डॉक्टर व स्टाफ को सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि जरा सी लापरवाही घातक हो सकती है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से मौत के बाद पोस्टमार्टम से लेकर दाह संस्कार तक के लिए नई गाइड लाइन तय की है। 
विज्ञापन


इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आम लोगों को सख्त निर्देश हैं कि वह शव के चेहरे के अलावा कोई भाग नहीं देख सकते। यही नहीं शव को नहलाने, गले लगाने व चूमने पर भी पाबंदी है। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि कोरोना खांसते या छींकते समय ज्यादा फैलता है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मचारी ग्लव्स, मॉस्क, चश्मा व किट पहनकर ही मृत शरीर को छुएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को कीटाणु सहित लीक न होने वाले बैग या लिनन में ही रखें। कैथेटर, ट्यूब, ड्रेनेज, कैनुला आदि चिकित्सीय उपकरणों को एक फीसदी हाइपोक्लोराइट से विसंक्रमित करना और सुरक्षित रखना या डिस्पोज करना है। 

मृत शरीर के तरल रिसाव वाले छिद्र जैसे नाक, मुंह, कान आदि को सबसे पहले बंद कर देना है। अस्पताल की चादर, गद्दा आदि को सुरक्षित रखकर साफ  कराना या डिस्पोज करना होगा। 

शव को चार डिग्री तापमान पर सुरक्षित तरीके से फ्रिज में रखना होगा। शवदाह के दौरान अधिक भीड़ नहीं होनी चाहिए। शवदाह करने वाले कर्मचारियों को कोई विशेष खतरा नहीं है। 

शवदाह के बाद राख लेने में भी कोई दिक्कत नहीं है। श्मशान गृह के सभी कर्मचारियों, यात्रा में शामिल लोगों को मुंह ढककर और हाथ की स्वच्छता पर सावधानी बरतनी होगी।

गाइड लाइन में यह भी 
- अस्पताल में कोरोना मरीज के बेड की चादर को ठीक तरह से गड्ढे में डिस्पोज किया जाए। 
- शव पर किसी प्रकार का लेप नहीं लगाना है। पीपीई किट पहनकर पोस्टमार्टम करें।
- पोस्टमार्टम के समय प्रयोग हुए उपकरणों व औजारों को सही से विसंक्रमित करें। 
 - शव को परिवारीजनों को सौंपने पर खुले हिस्से को सोडियम हाइपोक्लोराइट लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed