फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   central ask for report of narendra modi speech.

कितने बच्चों ने सुना पीएम का भाषण, देना होगा जवाब

Sat, 06 Sep 2014 01:44 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Sep 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
central ask for report of narendra modi speech.

शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश में कितने बच्चों को दिखाया और सुनाया गया, इसकी पूरी रिपोर्ट राज्य सरकार को केंद्र को देनी होगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस संबंध में शीघ्र ही पूरी रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की रिपोर्ट तैयार कराने में जुट गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारियों व जिला विद्यालय निरीक्षकों से इस संबंध में जल्द रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें पूछा गया है कि कार्यक्रम कितना सफल रहा और इसमें कितने बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को अपराह्न 3 से 4.45 बजे तक स्कूली बच्चों के साथ संदेश व संवाद कार्यक्रम रखा था। इसका प्रसारण टीवी, इंटरनेट के साथ रेडियो पर किया गया।

ये दिए गए थे निर्देश

central ask for report of narendra modi speech.

उत्तर प्रदेश में इसके लिए जिलेवार तैयारियों के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों से कहा गया था कि बच्चों को तय समय पर एकत्र करके इसे सुनवाया व दिखाया जाए।

प्रमुख सचिव व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक मनोज कुमार सिंह ने खुद यूपी में इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की। उनका कहना है कि कार्यक्रम में किसी तरह के व्यवधान की सूचना नहीं है।

परियोजना निदेशालय से कार्यक्रम के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। इसे जल्द ही मिलने की उम्मीद है। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों और इससे जुड़े संस्थानों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की निगरानी कर रहीं सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक कुमुदलता श्रीवास्तव ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है कि उनके जिले में कार्यक्रम का आयोजन कैसा रहा। इसमें कितने बच्चे शामिल हुए।

रिपोर्ट मांगने के पीछे ये है मकसद

central ask for report of narendra modi speech.

केंद्र सरकार से सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत मिलने वाले पैसे से स्कूली शिक्षा दी जाती है।

बेसिक शिक्षा परिषद के नए स्कूल खोलने, इनमें रखे गए शिक्षकों का वेतन और यहां तक कि अधिकारियों के वेतन का पैसा भी सर्व शिक्षा अभियान से ही मिलता है। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा अभियान से इंटर तक बच्चों को शिक्षा देने और उनकी सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार पैसा देती है।

रिपोर्ट से खुल सकती है पोल

मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजी जाने वाली रिपोर्ट से सूबे में स्कूलों की स्थिति की पोल खुल सकती है। सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय जो रिपोर्ट तैयार करा रहा है उसमें बताना है कि शिक्षक दिवस जैसे मौके पर कितने बच्चे स्कूल पहुंचे।

यदि रिपोर्ट में कम बच्चों के पहुंचने का जिक्र होता है तो यह संदेश जाएगा कि सामान्य दिनों में और भी कम बच्चे स्कूल आते होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed