फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Census: Self-enumeration begins on the 16th; enumerators to visit homes starting December 1st

जनगणना : स्वगणना 16 से, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

Sun, 01 Nov 2026 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Census: Self-enumeration begins on the 16th; enumerators to visit homes starting December 1st
लखनऊ। जनगणना 2027 के दूसरे चरण में 16 नवंबर से स्वगणना शुरू होगी। 30 नवंबर तक लोग परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। जिले में इसके लिए 10,467 प्रगणक और सुपरवाइजर तैनात होंगे। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण होगा।
विज्ञापन

डीएम विशाख जी ने शनिवार को बैठक में बताया कि स्वगणना के लिए परिवार के सदस्य https://se.census.gov.in पर जानकारी दर्ज कर सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी। इसे घर आने वाले प्रगणक को देना होगा, ताकि वह सत्यापन कर सके। इस दौरान 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें नाम, आयु, लिंग, जन्मतिथि, जन्मस्थान, वैवाहिक स्थिति, मातृभाषा, शैक्षिक योग्यता, साक्षरता, विद्यालय में उपस्थिति, रोजगार, आजीविका और कार्य की प्रकृति से संबंधित जानकारी ली जाएगी। किसी व्यक्ति या परिवार की गणना नहीं होने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1855 और व्हाट्सएप चैटबॉट 18001801855 पर जानकारी दे सकते हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामजी मिश्र और उप निदेशक जनगणना डॉ. गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed