फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Census in UP: Self-enumeration begins tomorrow, household heads can fill out online forms; 34 questions will h

यूपी में जनगणना: आज से शुरू होगी स्व-गणना, घर के मुखिया भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म; 34 सवालों के देने होंगे जवाब

Thu, 07 May 2026 12:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 07 May 2026 12:21 AM IST
सार

Census in UP: यूपी में जनगणना की प्रक्रिया सात मई से शुरू हो जाएगी। इसकी शुरुआत स्वगणना से होगी। 

विज्ञापन
Census in UP: Self-enumeration begins tomorrow, household heads can fill out online forms; 34 questions will h
यूपी में जनगणना प्रक्रिया कल से होगी शुरू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वगणना की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी । परिवार के मुखिया घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में पूछे गए 34 सवालों के जवाब देने होंगे। कोई गलत तथ्य न दर्ज करें। इसके लिए कोई भी दस्तावेज अपलोड नहीं करना होगा।
विज्ञापन


ये ध्यान रहे कि परिवार के प्रत्येक सदस्य को फॉर्म नहीं भरना है। परिवार के मुखिया ही फॉर्म में परिवारीजनों की संख्या दर्ज करेंगे। जनगणना की पूरी प्रक्रिया, फॉर्म भरने के तरीके और किसी प्रकार की समस्या होने पर सहायता कैसे मिलेगी। इन सभी सवालों के जवाब मुख्य जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में दिए।
विज्ञापन


इस तरह ऑनलाइन प्रक्रिया करनी होगी
शीतल वर्मा ने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया 7 से 21 मई तक चलेगी। इस दौरान परिवार के मुखिया को se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। उसके बाद 34 सवालों के जवाब भरने होंगे। ये सवाल मकान और परिवार से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी ऐसा सवाल नहीं है जो उलझाऊ हो। इस प्रक्रिया को पूरा करने पर 11 अंकों की एक आईडी मिल जाएगी। जब 22 मई के बाद जनगणना कर्मी घर पहुंचेंगे, तो उन्हें यह आईडी देनी होगी। जनगणना कर्मी भरी गई जानकारी का सत्यापन करने के बाद उसे ओके कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed