फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Census 2027 campaign begins, pace slows on first day

Lucknow News: जनगणना 2027 अभियान शुरू, पहले दिन सुस्त रही रफ्तार

Fri, 22 May 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Census 2027 campaign begins, pace slows on first day
जलालपुर तहसील क्षेत्र के मंगुराडिला ग्राम सभा में जनगणना करते हुए गणनक। संवाद
अंबेडकरनगर। जनगणना 2027 अभियान के तहत शुक्रवार से जिले में पहले चरण की हाउस लिस्टिंग व मकानों की नंबरिंग का कार्य शुरू हो गया। हालांकि, अभियान के पहले दिन कार्य की रफ्तार काफी धीमी रही। जिले में कुल 4427 गणनकों की तैनाती के सापेक्ष महज 142 गणनकों ने ही काम शुरू किया।
विज्ञापन



पहले दिन गणनकों ने घर-घर जाकर मकानों की नंबरिंग करने के साथ परिवारों से जरूरी जानकारी जुटाई। प्रशासन की ओर से अभियान को लेकर तैयारियां पूरी होने का दावा किया गया था, लेकिन शुरुआत अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। ब्लॉकवार आंकड़ों पर नजर डालें तो आलापुर, भीटी और जलालपुर क्षेत्र की स्थिति अन्य चार्जों की तुलना में बेहतर रही। आलापुर ब्लॉक में 877 गणनकों के सापेक्ष 24 ने कार्य शुरू किया। वहीं, जलालपुर में 796 के मुकाबले 21 तथा भीटी में 857 गणनकों में से 42 गणनक पहले दिन सक्रिय नजर आए।
विज्ञापन

अभियान के तहत गणनक घरों की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या और अन्य मूलभूत जानकारियां एकत्र कर रहे हैं। एडीएम ज्योत्सना बंधु ने बताया कि आने वाले दिनों में अभियान की रफ्तार बढ़ेगी और सभी गणनकों को सक्रिय कर लक्ष्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed