फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cement-laden tractor-trolley gets stuck at Bharwara railway crossing; six trains disrupted for an hour.

Lucknow News: भरवारा रेलवे क्राॅसिंग पर सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी, छह ट्रेनें एक घंटे तक रहीं बाधित

Sun, 13 Sep 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cement-laden tractor-trolley gets stuck at Bharwara railway crossing; six trains disrupted for an hour.
भरवारा क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, थम गए आधा दर्जन ट्रेनों के पहिए
लखनऊ। मल्हौर के पास भरवारा रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा बच गया। सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर फंस गई थी। इस कारण करीब आधा दर्जन ट्रेनों को बीच रास्ते जहां-तहां रोकना पड़ गया। एक घंटे बाद ट्रैक क्लीयर होने पर संचालन सामान्य हुआ।
विज्ञापन

मामला उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ-बाराबंकी रेलखंड का है। शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर मरम्मत चल रही थी। इसके लिए भरवारा क्रॉसिंग के पास सड़क खोदी गई थी। काम पूरा नहीं होने के कारण शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला पहिया खोदाई वाले हिस्से में धंस गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर अटक गई।
विज्ञापन

ट्रैक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा के लिहाज से लखनऊ आने-जाने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों को रास्ते में रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रोकनी पड़ीं
मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, गोरखपुर इंटरसिटी, बाघ एक्सप्रेस समेत करीब आधा दर्जन ट्रेनें। इनमें से कई ट्रेनें एक घंटे से अधिक समय तक देरी की शिकार हुईं।
क्रॉसिंग पर जाम भी लगा
रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने से जाम भी लग गया। क्राॅसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में स्कूली बच्चे और राहगीर भी फंसे रहे। रेलवे की टीम ने जेसीबी से सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रैक से हटवाया।


Iभरवारा रेलवे क्राॅसिंग पर सड़क की मरम्मत चल रही थी। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली फंस गई और रूट बाधित हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य कराया गया।I
I-समर्थ गुप्ता, सीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवेI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article