फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Celebration of Uttarakhand's cultural Holi in Kumaonchal city

Lucknow News: कुर्मांचल नगर में उत्तराखंड की सांस्कृतिक होली का उल्लास

Mon, 10 Mar 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Uttarakhand's cultural Holi in Kumaonchal city
लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद की ओर से महानगर स्थित कुर्मांचल नगर में रविवार को पारंपरिक होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष हरीश चंद पंत और महासचिव भारत सिंह बिष्ट की अगुवाई में महिला और पुरुष होलियारों ने पारंपरिक बैठकी और खड़ी होली के मधुर गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत किशोर कोठारी, भुवन पाठक के प्रभु वंदन गान सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन, होली खेले गिरजापति नंदन से हुई। इसके बाद शशि जोशी ने कान्हा की होली के सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जबकि हेमा बिष्ट के निर्देशन में कल्याणपुर की महिला होलियारों ने ओह होली आई, राधा और कान्हा की भव्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महासचिव भरत सिंह बिष्ट अंजलि बोनाल, पुष्प वैष्णव, कमल जोशी और क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed