फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Celebrated the Moksha Kalyanak festival of Lord Rishabhdev

Lucknow News: भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

Sun, 18 Jan 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the Moksha Kalyanak festival of Lord Rishabhdev
भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया
लखनऊ। गोमतीनगर के विशाल खंड में स्थित जैन मंदिर में प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और पूजा के बाद भक्तों ने निर्वाण लाडू चढ़ाया।मंदिर के मंत्री आलोक जैन ने बताया कि माघ कृष्ण चतुर्दशी पर ही भगवान कैलाश पर्वत से निर्वाण को प्राप्त हुए थे। भगवान ऋषभदेव का जन्म अयोध्या में हुआ था। उन्होंने न केवल धर्म की स्थापना की, बल्कि मानव सभ्यता को जीने की कला भी सिखाई, उन्हें युग प्रवर्तक कहा जाता है। वे असि, मसि, कृषि के जनक थे। मुख्य शांति धारा विनय कपूर जैन व प्रकाश चंद जैन परिवार ने की। इस अवसर पर संदीप, पीयूष, लोकेश, नैवेद्य, पंडित पीयूष, अनीता, अर्चना, जूली, मोना, आरुषि, लता और अल्पना आदि उपस्थित रहे।

भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed