फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cdri

हार्ट अटैक, स्ट्रोक से बचाव के लिए नई दवा विकसित करेगा सीडीआरआई

Sat, 12 Jun 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
cdri
लखनऊ। हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाव के लिए सीडीआरआई लखनऊ नई सुरक्षित दवा विकसित करेगा। इसके लिए संस्थान ने प्रदेश की फार्मा कंपनी मार्क लेबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया है। संस्थान को दवा के फेज-1 के क्लीनिकल परीक्षण की अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन

सीडीआरआई के निदेशक प्रो. तपस के कुंडू ने बताया कि हृदय की धमनियों में खून का थक्का जमना बेहद गंभीर समस्या है। ऐसा धमनियों के कठोर या उनमें आई रुकावटों से संकीर्ण हो जाने से बने घावों से होता है। इससे बचाव के लिए प्लेटलेट्स के कोलैजन (खास प्रकार का प्रोटीन) को क्रिया करने से रोकने को नई चिकित्सकीय रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। सीडीआरआई की ओर से तैयार कंपाउंड एस-007-867 रक्त प्रवाह सुचारू बनाए रखता है। इसके अलावा यह आम तौर पर रक्त वाहिनियों में बनने वाले थक्कों से होने वाले अवरोध की प्रक्रिया को भी धीमा कर देता है। खास बात है कि मौजूद दवाओं की तुलना में रक्तस्राव का जोखिम भी कम होता है। प्रयोगशाला में जंतुओं पर हुए प्रयोगों में इस कंपाउंड के बेहतर नतीजे मिले।
विज्ञापन

पोस्ट कोविड जटिलताओं के इलाज में बेहतर विकल्प
सीडीआरआई के निदेशक ने बताया कि कोरोना पीड़ित खास तौर पर जिन्हें गंभीर रूप से सांस लेने में तकलीफ होती है और जिनके परीक्षण में खून के जमने का समय कम पाया जाता है उनमें भी यह दवा फायदेमंद हो सकती है। इसे कोरोना के कारण उत्पन्न हुई ऐसी जटिलताओं के इलाज के लिए बेहतर विकल्प के रूप में देखा जा सकता है। यह दवा जल्द बाजार में आएगी। प्रो. तपस ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. शेखर सी मांडे और सीएम योगी आदित्यनाथ के व्यापक दृष्टिकोण के अनुसार फार्मा उद्योगों एवं शोध संस्थानों की साझेदारी प्रदेश में फार्मा क्लस्टर के विकास के लिए बहुत फायदेमंद होगी। मार्क लेबोरेट्रीज के चेयरमैन प्रेम किशोर ने कहा कि सीडीआरआई के साथ जुड़ाव काफी फायदेमंद होगा। जल्द ही दवाई सभी के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed