{"_id":"2ea37a84be9645733881b665822acae3","slug":"cd-crisis-in-akashwani-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशवाणी में नहीं हैं रिकॉर्डिंग के लिए सीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशवाणी में नहीं हैं रिकॉर्डिंग के लिए सीडी
लखनऊ/नीरज अंबुज
Updated Wed, 14 Aug 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाशवाणी के लखनऊ केंद्र में सीडी की किल्लत होने के कारण रिकॉर्डिंग केदौरान कलाकारों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
उन्हें रिकॉर्डिंग के लिए खुद सीडी खरीदकर लानी पड़ रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सीडी की कमी नहीं है, बल्कि स्टॉक खत्म होने वाला है। नई खरीद जल्द की जाएगी।
आकाशवाणी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि रिकॉर्डिंग स्टूडियो में दो तरह की सीडी की खरीद-फरोख्त होती है। पहली ऑडियो सीडी, जिसमें फिल्मों के गीत होते हैं।
आकाशवाणी की ओर से रिलीज होने वाली हर फिल्म की ऑडियो सीडी खरीद ली जाती है। इसके अलावा ब्लैंक सीडी की भी खरीद होती।
कलाकारों की रिकॉर्डिंग के दौरान इन सीडी को उन्हें उपलब्ध कराया जाता है। एक बार में चार से पांच हजार सीडी खरीदी जाती है।
आकाशवाणी के अधिकारी सीडी की किल्लत को भले ही मामूली मानते हों लेकिन यह केंद्र की व्यवस्था पर सवालिया निशान तो लगाता ही है।