फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Malihabad Triple Murder CCTV Video Footage Watch

Lucknow Triple Murder: तिहरे हत्याकांड का एक और VIDEO आया सामने, घर में घुस कर भून डाला

Sat, 03 Feb 2024 01:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Feb 2024 01:31 PM IST
सार

Malihabad Triple Murder CCTV Footage : मलिहाबाद में हुए तिहरे हत्याकांड में आरोपियों ने तीन लोगों को घर में घुसकर गोलियों से भून डाला। घटना से मोहम्मदनगर इलाका दहल उठा।
 

Lucknow Malihabad Triple Murder CCTV Video Footage Watch
सीसीटीवी फुटेज का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मलिहाबाद के मोहम्मदनगर तालुकेदार गांव में पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर ने अपने बेटे व साथियों संग मिलकर चचेरे भाई, भतीजी और उसके बेटे की हत्या कर दी। आरोपियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर तीनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई व खुलेआम असलहा लहराते भाग गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।



वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई। जैसे ही गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी वैसे ही लोग अपने-अपने घर में दुबक गए। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एक मिनट के भीतर तीन कत्ल से मोहम्मदनगर दहल उठा। फरीद की घर की चौखट और दीवारों पर खून ही खून नजर आया।


ये भी पढ़ें - गाड़ी रुकते ही उतरा 'गब्बर'... सबसे पहले हंजला को मारी गोली; मुनीर के बाद फरहीन को किया छलनी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें  - फुटेज देख कांपी रूह...ऐसा लगा मारने की लगी होड़; आंखों के सामने कत्ल पर कत्ल होते देखते रहे लोग




मोहम्मदनगर का माहौल शुक्रवार दोपहर आम दिनों की तरह था। कोई घर के बाहर था तो कोई भीतर। कुछ लोग आसपास के लोगों से बातचीत कर रहे थे तो कुछ अपने काम में लगे थे। दोपहर 03:36 बजे अचानक थार गाड़ी तेजी से गांव में आई। उससे उतरे लोग गालीगलौज कर रहे थे। एक-दो ग्रामीणों ने उन्हें देखा लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक थार से आए लोग फरीद के घर पर गोलियां दागने लगे। गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

दो मिनट के भीतर ही आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। जब पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची तो देखा कि फरीद के घर की चौखट खून से लाल है। दीवारों पर भी खून ही खून नजर आ रहा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने किस निर्ममता से बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया।

वारदात के बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। गांव में सन्नाटा पसर गया। दहशत इतनी कि कोई आरोपियों के खिलाफ जुबान खोलने को तैयार नहीं। क्योंकि जिस तरह से आरोपियों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया, उससे वह सभी सहमे हुए हैं।

बेटे को खून से लथपथ देख सन्न रह गई

फुटेज में दिखा कि सबसे पहले हंजला व मुनीर को गोली मारी गई। जब फरहीन बाहर निकलीं तो बेटे को खून से लथपथ देख सन्न रह गईं। चंद सेकेंड के लिए ऐसा लगा कि वह हमलावरों से मिन्नत कर रही हैं लेकिन तभी फराज ने अपने पिता लल्लन से राइफल छीनकर उनको भी गोली मार दी। फुटेज से साफ है कि फरहीन जान की भीख मांगती रहीं मगर हमलावर गोलियां दागते रहे।

फरीद का कहना है कि उनका सीधा कोई विवाद ही नहीं था। पैमाइश को लेकर उनके पास समन आया था। वह मौके पर पहुंचे भी नहीं थे। बीच रास्ते से ही लौट आए थे। फरीद के मुताबिक पता नहीं क्यों कि उनके परिवार को निशाना बनाकर हत्या कर दी। जो भी विवाद था वह तैयब व अन्य लोगों से था। फरीद बोले- अब तो मेरा सबकुछ खत्म हो गया। सरकार, पुलिस और प्रशासन से मेरी बस यही गुजारिश है कि आरोपियों का एनकाउंटर हो। उनके घर पर बुलडोजर चले।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed