फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CCTV footage of Lucknow Lokbandhu Hospital scanned on suspicion of fire being caused by beedi or cigarette

लोकबंधु अस्पताल में आग का मामला: बीड़ी या सिगरेट फेंकने वाले की शिनाख्त में जुटा प्रशासन, खंगाले जा रहे  CCTV

Fri, 18 Apr 2025 09:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Apr 2025 09:44 PM IST
सार

लोकबंधु अस्पताल में आग लगने के मामले में जांच की जा रही है। सिगरेट या बीड़ी से आग लगने की आशंका पर अस्पताल प्रशासन यह जाने की कोशिश में जुटा है कि किस तीमारदार या कर्मचारी ने शौचालय में सिगरेट या बीड़ी पीकर फेंकी थी। 

विज्ञापन
CCTV footage of Lucknow Lokbandhu Hospital scanned on suspicion of fire being caused by beedi or cigarette
लोकबंधु अस्पताल में लगी आग। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में बीड़ी या सिगरेट से आग लगने की आशंका की बात सामने आने पर अब परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कैमरे की पड़ताल में बीड़ी या सिगरेट वाले की शिनाख्त होगी। वहीं, अस्पताल में फायर के नोडल को लेकर भी संशय बना हुआ है।

विज्ञापन


विद्युत सुरक्षा निदेशालय की जांच रिपोर्ट में साफ है कि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं, बल्कि सिगरेट या बीड़ी की वजह से शौचालय में लगी। इस खुलासे के बाद अब अस्पताल प्रशासन ने परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन यह जाने की कोशिश में जुटा है कि किस तीमारदार या कर्मचारी ने शौचालय में सिगरेट या बीड़ी पीकर फेंकी थी। 

विज्ञापन

फायर नोडल पर संशय बरकरार

अस्पताल परिसर में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से करीब आठ कैमरे तीसरे तल पर हैं। लोकबंधु में फायर सेफ्टी के नोडल को लेकर संशय बना हुआ है। अफसर यह नहीं बता पा रहे हैं कि वर्तमान में उनके अस्पताल परिसर की फायर सेफ्टी और निगरानी के लिए कौन नोडल बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सात जून 2024 को लोकबंधु निदेशक की ओर से विभिन्न वार्ड, सफाई, सुरक्षा को लेकर नोडल की तैनाती की गई थी, लेकिन उसमें फायर सेफ्टी नोडल का जिक्र नहीं किया गया है। निदेशक, सीएमएस और एमएस से फायर सेफ्टी के नोडल की जानकारी मांगी गई तो कोई भी अफसर साफ जानकारी नहीं दे सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed