{"_id":"62e7a94816e26b55434cdf5d","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-every-colleges-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : हर मेडिकल कॉलेज को लगवाने होंगे 25 सीसीटीवी कैमरे, मान्यता के लिए आने वाली टीम जांचेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : हर मेडिकल कॉलेज को लगवाने होंगे 25 सीसीटीवी कैमरे, मान्यता के लिए आने वाली टीम जांचेगी व्यवस्था
Mon, 01 Aug 2022 03:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Aug 2022 03:57 PM IST
सार
नेशनल मेडिकल कमीशन ने प्रदेश के हर मेडिकल कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है। मान्यता की जांच के लिए आने वाली टीम इसका निरीक्षण भी करेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हर मेडिकल कॉलेज को अपने यहां कम से कम 25 सीसीटीवी कैमरे लगवाने होंगे। इन कैमरों की डीवीआर भी सुरक्षित रखनी होगी। मान्यता की जांच के लिए आने वाली टीम अब सीसीटीवी कैमरे की भी निगरानी करेगी। इस संबंध में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने निर्देश दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश में केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन कई मेडिकल कॉलेजों में अभी इसके पुख्ता इंतजाम नहीं हो सके हैं। प्रदेश में संचालित 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों और 14 स्वशासी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई चल रही है, जबकि 14 में अगले सत्र से पढ़ाई शुरू होगी। पुराने कॉलेजों में ज्यादातर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन अब सभी कॉलेजों में इसे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
भेजे गए निर्देश में मुख्य द्वार पर एक, मरीज पंजीयन काउंटर पर दो, ओपीडी में पांच, ऑपरेशन थियेटर कॉम्प्लेक्स में दो, फैकल्टी लॉज में दो, लेक्चर थियेरट में पांच, एनॉटोमी हाल में एक, फिजियोलॉजी व बायो केमिस्ट्री लैब में दो-दो, पैथोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी लैब में दो-दो, फार्माकोलॉजी लैब में एक, तीमारदारों के वेटिंग एरिया में एक और इमरजेंसी वार्ड में एक सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन