{"_id":"d2c88136f608aa56753e73d3dad6b20c","slug":"cctv-camera-in-naka","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाका पर पुलिस के साथ अब तीसरी आंख का भी पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाका पर पुलिस के साथ अब तीसरी आंख का भी पहरा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Aug 2013 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गल्ला व्यवसायी के मुनीम से दिनदहाड़े नौ लाख की लूट व पुलिसकर्मियों पर बम से हमले के बाद हरकत में आई नाका पुलिस ने पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने के कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फिलहाल प्रमुख स्थानों पर रविवार रात तक 33 कैमरे लगा दिए गए हैं। इन्हें वाईफाई के जरिए जोड़ने की तैयारी चल रही है।
इंस्पेक्टर नाका विजय प्रकाश ने बताया कि नाका चौराहा से अंबर मार्केट होते हुए नत्था तिराहा तक के प्रमुख होटलों, सब्जी मंडी, बांसमंडी, ऐशबाग रोड स्थित पेट्रोलपंप, राजेंद्रनगर चौराहा समेत अनेक खास स्थानों पर 33 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें नत्था तिराहा टेम्पो स्टैंड पर दो व ऐशबाग रोड के पेट्रोलपंप पर तीन कैमरे लगाए गए हैं। विजयनगर व राजेंद्रनगर पुलिस बूथ पर भी तीसरी आंख की नजर रहेगी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, बैंक, टेम्पो-बस स्टैंड, पुलिस बूथ आदि को सीसीटीवी के घेरे में लेने की तैयारी है। इससे वाहन चोरी, लूट व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और अपराधियों की पहचान करके उन्हें पकड़ने में आसानी होगी।
इसके अलावा पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर भी नजर रहेगी। सभी कैमरों को वाईफाई के जरिए जोड़कर एक ही कंप्यूटर से नजारा देखा जा सकेगा।
इससे पहले नाका कोतवाली में चार कैमरे लगाए गए थे, जिनसे क्रमश: इंस्पेक्टर कक्ष, थाना कार्यालय, सबइंस्पेक्टरों की सीट से लेकर हवालात व थाने के सामने की सड़क पर नजर रखी जा रही है।