फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBSE will provide questions paper online to schools in board exam 2018-19

सीबीएसई का पेपर लीक की घटना के बाद बड़ा फैसला, अब स्कूलों में ऐसे आएगा प्रश्न पत्र

Fri, 23 Nov 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Nov 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
CBSE will provide questions paper online to schools in board exam 2018-19
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीबीएसई 2018-19 बोर्ड परीक्षा में स्कूलों को कुछ विषयों के प्रश्न पत्र ऑनलाइन मुहैया कराएगा। हालांकि अभी यह प्रयोग के तौर पर किया जाएगा, यदि सफल रहा तो इस नियम को सभी विषयों में लागू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


गत बोर्ड परीक्षा में इंटर अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने की घटना से सबक लेते हुए बोर्ड ने यह बड़ा बदलाव किया है। सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


त्रिपाठी ने बताया कि व्यावसायिक और कुछ ऐसे विषय जिनमे परीक्षार्थियों की संख्या कम है, उनके प्रश्न पत्र स्कूलों को ऑनलाइन भेजे जाएंगे। स्कूल प्रशासन उन प्रश्न पत्रों की प्रिंट कॉपी निकालकर परीक्षा कराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष कोड और पासवर्ड के माध्यम से ही प्रश्न पत्र स्कूलों को मिलेंगे। उनका प्रिंटआट कराने से लेकर छात्रों को बांटने तक की प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी, ताकि बीच में कोई लापरवाही न हो। 
 

प्रश्न पत्र में भी होंगे बड़े बदलाव

सचिव ने बताया कि बोर्ड हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र में कई बड़े बदलाव भी करने जा रहा है। हालांकि यह बदलाव वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षाओं से होगा। 

उन्होंने बताया कि  प्रश्न पत्रों को भी इनोवेटिव बनाया जाएगा। ताकि परीक्षा कक्ष में विद्यार्थी को अधिक तनाव न हो। वह उत्सुकता के साथ पेपर हल कर सके। 

उन्होंने कहा कि इंटर गणित के दो तरह के पेपर हो सकते हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए गणित का पेपर अलग-अलग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed