फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBSE Result 2020: Divyanshi Jain gets 100 percent marks.

CBSE Result 2020: लखनऊ की दिव्यांशी जैन ने रचा इतिहास, हासिल किये 600 में से 600 नंबर

Mon, 13 Jul 2020 06:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Jul 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
CBSE Result 2020: Divyanshi Jain gets 100 percent marks.
दिव्यांशी जैन - फोटो : amar ujala

Cbse 12th Result 2020 Topper Lucknow Girl Divyanshi Jain Who Score 600 Out Of 600:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में दिव्यांशी जैन ने 12वीं में 600 में से 600 नंबर हासिल करके इतिहास रच दिया है। नवयुग रेडियंस स्कूल की छात्रा दिव्यांशी की इस सफलता के बाद स्कूल से लेकर आस-पड़ोस और परिचित रिश्तेदारों में बधाई देने का तांता लग गया।

विज्ञापन


दिव्यांशी के अनुसार उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे शत-प्रतिशत नंबर मिल सकते हैं। यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि दिव्यांशी ने मानविकी में ये नंबर हासिल किये हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में दिव्यांशी को 97.6 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। दिव्यांशी के पिता राकेश प्रकाश जैन बिजनेसमैन तथा सीमा जैन गृहिणी हैं।

दिव्यांशी जैन का रिपोर्ट कार्ड
इंग्लिश- 100
संस्कृत- 100
इतिहास- 100
भूगोल- 100
इश्योरेंस- 100
इकोनॉमिक्स- 100

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल सीबीएसई के 12वीं कक्षा का रिजल्ट 88.78 फीसदी रहा

बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को अचानक बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। इस साल सीबीएसई के 12वीं कक्षा का रिजल्ट 88.78 फीसदी रहा है जो कि पिछले साल के मुकाबले बेहतर है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बारहवीं कक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस साल 10.59 लाख विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा में सफलता पाई है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते  हैं। इस साल असफल विद्यार्थियों के डॉक्युमेंट में फेल शब्द नहीं लिखा जायगा। इसकी जगह एसेंशियल रिपीट लिखा होगा।

पिछले साल से 5 फीसदी ज्यादा रहा है इस साल का रिजल्ट
इस साल का सीबीएसई बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले बढ़िया रहा है। पिछले साल सीबीएसई के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 83.40 फीसदी रहा था। लेकिन इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल से 5.38 फीसदी ज्यादा रहा है। बंगलूरू में सीबीएसई के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट  97.05 फीसदी रहा है।

इस साल सीबीएसई ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। दिल्ली वेस्ट का रिजल्ट 94.6 फीसदी रहा है। दिल्ली का ओवरऑल रिजल्ट 94.39 फीसदी रहा है। इस साल बारहवीं कक्षा के लिए 1203595 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिनमें से 1192961 ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed