{"_id":"1e432ad560c493fb2dc1f6715ae97250","slug":"cbi-team-collected-paper-s-of-mnrega-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा घोटालाः दस्तावेज लेकर लौटी CBI टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा घोटालाः दस्तावेज लेकर लौटी CBI टीम
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Mar 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा घोटाले की जांच के तहत विभिन्न जिलों में दस्तावेजों का संकलन करने गई सीबीआई की टीमें वापस आ गई हैं।
विज्ञापन
टीमों के हाथ घोटाले से संबंधित कई दस्तावेज हाथ लगे हैं जबकि अभी कई फाइलें सीबीआई को नहीं मिल सकी हैं।
सीबीआई के अफसरों का कहना है कि फिलहाल जितने दस्तावेज हाथ लगे हैं, उनके अध्ययन की कवायद शुरू कर दी गई है।
हासिल पत्रावलियों में योजना में हुई अनियमितताओं से संबंधित साक्ष्यों को अलग किया जा रहा है।
सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि जिन पांच जिलों में टीमों को भेजा गया था, वहां लगभग सभी जिलों से अभी कई और दस्तावेज हासिल होने हैं।
फिलहाल जो दस्तावेज मिल गए हैं, उनका अध्ययन शुरू हो गया है।
इनमें साक्ष्यों को स्टेट क्वालिटी कंट्रोलर की रिपोर्ट में सामने आई कमियों के आधार पर बिंदुओं को अलग किया जा रहा है।
इस कवायद में अभी कुछ दिन और लगने हैं। इसके बाद ही सीबीआई बयान आदि दर्ज करने की औपचारिकता शुरू करेगी।
सीबीआई की टीमों ने पिछले दिनों बलरामपुर, गोंडा, सोनभद्र, महोबा और कुशीनगर जिलों में घोटाले से जुड़े जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए थे।
सीबीआई अफसरों की मानें तो जिलों से मिले दस्तावेजों के अध्ययन से यह काफी हद तक साफ हो रहा है। किस जिले में किस मामले में कितनी अनियमितता की गई और किस तरह सरकारी रकम का दुरुपयोग हुआ।
उधर, सीबीआई की क्राइम ब्रांच व देहरादून इकाई ने भी मनरेगा घोटाले में आवश्यक दस्तावेजों को हासिल कर लिया है।