{"_id":"67347b43255b6297640c4f9b","slug":"cbi-team-arrested-railway-engineer-while-taking-bribe-of-50-thousand-in-gonda-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सीबीआई ने रेलवे इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, गिरफ्तार किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सीबीआई ने रेलवे इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, गिरफ्तार किया गया
Wed, 13 Nov 2024 03:41 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:41 PM IST
सार
सीबीआई की टीम ने इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के ट्रैक डिपो में छापा मारा और रिश्वत लेते इंजीनियर को दबोच लिया। ट्रैक जांच मशीन को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
गोंडा सेक्शन में हुई कार्रवाई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा सेक्शन में बुधवार को केंद्रीय अन्वेंषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अचानक छापा मारा। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में घोटाले के आरोपों की शिकायत पर सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन विंग ने अचानक दस्तक दी। सीबीआई अफसरों ने गोंडा में तैनात रेलवे इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रकम बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है साथ ही ट्रैक जांच मशीन को जब्त किया है।
विज्ञापन
बुधवार को करीब पौने 12 बजे लखनऊ की सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई गोंडा रेलवे स्टेशन परिसर के निकट उपमंडलीय रेलवे अस्पताल के पास पहुंची। थोड़ी दूर पर स्थित इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के ट्रैक डिपो में सीबीआई टीम ने पहुंचकर जाल बिछाया। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) अरुण कुमार मिश्रा को सीबीआई ने 50 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा है। एक ठेकेदार से सामानों की लोडिंग और अनलोडिंग के नाम पर रुपए मांगने का आरोप है। छापे की कार्रवाई से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। रेल अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: बदलने लगा हवाओं का रुख, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि कब से पड़नी शुरू हो जाएगी सर्दी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: ये है सीधे लड़कों के शूटर बनने की कहानी, गांव वालों को अभी भी नहीं हो रहा विश्वास
रेलवे ट्रैक से जुड़ी सामग्री खरीद मामले की जानकारी भी ली। इसके साथ ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा से सीबीआई टीम ने पूछताछ की। सवालों का जवाब गोलमाल देने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया है। खरीद प्रक्रिया से जुड़ी अन्य पत्रावलियों को कब्जे में लिया। इसके साथ ही खरीद की ट्रैक जांच मशीन को भी कब्जे में ले लिया। सीबीआई ने करीब दो घंटे तक इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को खंगाला। इस दौरान पूरे रेलवे स्टेशन पर खलबली मची रही।