{"_id":"5e63d7f68ebc3eeb707c2cef","slug":"cbi-registers-fir-in-munna-bajrangi-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, टीम आज कर सकती है बागपत जेल का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, टीम आज कर सकती है बागपत जेल का मुआयना
Sun, 08 Mar 2020 09:18 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में सीबीआई लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने न्यायालय के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की एक टीम आज बागपत जेल का दौरा कर सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीबीआई ने बागपत जिले के खेकड़ा थाने में दर्ज एफआईआर को अपनी एफआईआर का आधार बनाया है। सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में सुनील राठी को नामजद किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में 25 फरवरी को सीबीआई से जांच कराए जाने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद अब सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में एक टीम गठित कर बागपत के लिए रवाना कर दी गई है जो रविवार को वहां पहुंचकर मौका मुआयना करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि मुन्ना बजरंगी को दिल्ली में पेशी के लिए झांसी जेल से लाया गया था और अस्थाई रूप से बागपत जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। 9 जुलाई को सुबह सवा 6 बजे बैरक के बाहर आजीवन कारावास की सजा काट रहे सुनील राठी ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया था। जेल के अंदर से 10 खोखे 7.62 बोर के और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी को तंहाई सेल में बैरक संख्या एक में विक्की सुनहरा के साथ रखा गया था। जबकि बैरक संख्या 10 में कुख्यात अपराधी सुनील राठी बंद था। मुन्ना बजरंगी की हत्या की शंका परिजनों ने दस दिन पहले ही जता दी थी। मुन्ना की पत्नी सीमा और उनके वकील विकास ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस और सफेदपोश के गठजोड़ से मुन्ना की हत्या की आशंका व्यक्त की गई थी।