{"_id":"65defbf1fb3c25f81603169c","slug":"cbi-notice-to-akhilesh-yadav-in-mining-case-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन घोटाला : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज सीबीआई ने बुलाया, गवाह के तौर पर किया गया है दिल्ली तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन घोटाला : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज सीबीआई ने बुलाया, गवाह के तौर पर किया गया है दिल्ली तलब
Thu, 29 Feb 2024 03:22 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:22 AM IST
सार
Akhilesh Yadav CBI Notice: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को खनन मामले में सीबीआई ने तलब किया है। वह 29 फरवरी को केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवैध खनन मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (सीबीआई) ने गवाह के तौर पर तलब किया है। उन्हें आज दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होना है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव को बतौर गवाह पेश होने के लिए कहा गया है। इसका खुलासा उन्होंने खुद ही राजधानी में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले चुनाव से पहले भी एक नोटिस आया था और इस चुनाव में भी एक नोटिस आया है।
सीबीआई की इस नोटिस को लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव अक्सर कहते रहे हैं कि उन्हें कांग्रेस की सरकार ने पहले ही सीबीआई क्लब में डाल दिया है और अब भाजपा भी वही काम कर रही है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच समझौता हुआ है। दोनों दल प्रदेश में गठबंधन में लड़ रहे हैं। सपा ने कांग्रेस को गठबंधन के तहत 17 सीटें दी हैं।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा का दावा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहेगी।