{"_id":"5b14246c4f1c1bfd6e8b5f8a","slug":"cbi-not-started-investigation-in-rajesh-sahni-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद भी अटका है राजेश साहनी सुसाइड केस, अभी तथ्यों को ही परख रही सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन बाद भी अटका है राजेश साहनी सुसाइड केस, अभी तथ्यों को ही परख रही सीबीआई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव प्रकरण में रातोरात नोटिफिकेशन जारी कर कुछ घंटों में केस दर्ज करने वाली सीबीआई राजेश साहनी की मौत के मामले में अभी तथ्यों को ही परख रही है। साहनी की मौत के छह दिन बीत चुके हैं पर अधिकारी मौत की वजह, सुसाइड किया तो किसने उकसाया, पारिवारिक कलह या काम का दबाव जैसे सवालों के उत्तर ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों को उम्मीद थी कि मामला आतंकवाद और आईएसआई एजेंट की तफ्तीश से जुड़ा होने के कारण सीबीआई तत्परता दिखाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। इस घटना के दूसरे दिन ही डीजीपी ने एडीजी जोन से जांच करने के निर्देश दिए उसके बाद सरकार ने सीबीआई के लिए सिफारिश कर दी।
विज्ञापन
उन्नाव प्रकरण में कहा जा रहा था कि केंद्र और यूपी में एक ही दल की सरकार है, इसलिए जांच शुरू होने में तेजी आ गई। सरकारें दोनों जगह अब भी वही हैं, फिर इतनी देरी क्यों?
विज्ञापन
दूसरी ओर लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्ण की ओर से की जा रही जांच अब तक तेजी नहीं पकड़ सकी है। सूत्रों का कहना है कि एडीजी जोन ने फोरेंसिक लैब से कुछ दस्तावेज मांगे हैं, जिससे पहले यह पुष्टि हो कि यह आत्महत्या है उसके बाद ही वह मामले से जुड़े लोगों के बयान लेंगे।
मालूम हो कि पिछले मंगलवार को राजेश साहनी ने कथित रूप से अपने दफ्तर में खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।