{"_id":"6419f20011d6514d9709f4c9","slug":"cbi-nabs-epfo-enforcement-officer-from-kanpur-and-bank-employee-from-orai-taking-bribe-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सीबीआई ने कानपुर से ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी और उरई से बैंक कर्मी को रिश्वत लेते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सीबीआई ने कानपुर से ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी और उरई से बैंक कर्मी को रिश्वत लेते दबोचा
Wed, 22 Mar 2023 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:03 AM IST
सार
सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने कानपुर में तैनात भविष्य निधि संगठन के प्रवर्तन अधिकारी को 60 हजार रुपये रिश्वत लेने हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर बीती रात जालौन के उरई में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर को भी रिश्वत लेते हुए दबोचा है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने कानपुर में तैनात भविष्य निधि संगठन के प्रवर्तन अधिकारी को 60 हजार रुपये रिश्वत लेने हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर बीती रात जालौन के उरई में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर को भी रिश्वत लेते हुए दबोचा है।
विज्ञापन
भविष्य निधि संगठन के प्रवर्तन अधिकारी विनीत मिश्रा को 60 हजार रुपये रिश्वत लेते मंगलवार को कानपुर से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। लखनऊ से गई सीबीआई की टीम विनीत मिश्रा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उसके खिलाफ गणपति कंस्ट्रक्शन के मालिक अरविंद दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह उनकी फर्म के ईपीएफ एक्ट के केस को खत्म करने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत पर सीबीआई की टीम ने प्रवर्तन अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई और उसके कार्यालय के बाहर से अरविंद दुबे से 60 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई बुधवार को उसे लखनऊ की विशेष अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर जालौन के उरई में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर अनुज राजपूत को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बीती रात सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ उरई निवासी रिषी पांडेय ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उनकी फर्म यूपी 92 पांडेय ब्रदर्स बुलेट सर्विस सेंटर के चालू खाते की 10 लाख रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट को स्वीकृत करने के लिए लोन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट मैनेजर अनुज राजपूत 30 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत पर उरई गई सीबीआई की टीम ने असिस्टेंट मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन