{"_id":"5a66fcd74f1c1b8b268b5fa3","slug":"cbi-investigation-for-revenue-officer-and-assistant-revenue-officer-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RO-ARO के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों की उम्मीदों को लग सकता है झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RO-ARO के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों की उम्मीदों को लग सकता है झटका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 23 Jan 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
आरओ-एसआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2016 के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही। अभी पेपर लीक विवाद में सीबीसीआईडी मामले की जांच कर रही है।
अब सीबीआई उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की जांच शुरू करने जा रही है। आयोग की जिन भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोप लगते रहे हैं, उनमें आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2016 भी शामिल है।
आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2016 को किया गया था, जिसमें दो लाख 32 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 361 पदों के लिए दो पालियों में परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
पहली पाली में सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में हिंदी का पेपर आया था। पहला पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हो गया था। बाद में दूसरे पेपर के आउट होने के साक्ष्य भी सामने आए थे।

Trending Videos
शुरुआत में एसटीएफ को सौंपी गई थी जांच
डेमो
- फोटो : डेमो
आयोग ने अपने स्तर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। न्यायालय के आदेश में मुकदमा लिखा गया था। शुरुआत में जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। बाद में योगी सरकार ने यह जांच सीबीसीआईडी के हवाले कर दी।
आयोग के अफसर को सीबीसीआईडी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि रिपोर्ट आने के बाद लंबित परिणाम घोषित कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके लेकिन अब सीबीआई जांच शुरू होने जा रही है।
आयोग के अफसर को सीबीसीआईडी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि रिपोर्ट आने के बाद लंबित परिणाम घोषित कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके लेकिन अब सीबीआई जांच शुरू होने जा रही है।